जयपुर, 1 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि होली के रंग आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक हैं। यह हर्षोल्लास का पर्व समाज में सभी भेदभाव मिटाकर एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि होली का त्योहार सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाएं तथा समाज में आपसी स्नेह, अपनत्व और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करें।
