- Advertisement -

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस सख्त, 5540 से अधिक लोगों के खिलाफ की कार्रवाई – परिवहन विभाग ने 350 के डीएल निरस्त, 718 वाहन सीज

- Advertisement -
- Advertisement -
NCR SANDESH / जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेशभर में 4 से 18 नवम्बर तक संचालित 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान सड़क सुरक्षा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अभियान के दौरान सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। विभिन्न विभागों के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश में सुरक्षित यात्रा की भावना को नई दिशा मिल रही है।

 पुलिस ने तेज गति से वाहन चलाने पर 36778 लोगों पर की कार्रवाई

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर राज्य में लगातार सख्त कार्रवाई हो रही है। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग ने 4 से 11 नवंबर तक शराब पीकर वाहन चलाने पर 5540, तेज गति से वाहन चलाने पर 36 हजार 778, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 26 हजार 160, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 2355, बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलाने पर  7507 तथा बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 14 हजार 154 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान 3 लाख 37 हजार 560 नागरिकों को यातायात नियमों एवं सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया है।
प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों पर एनएच-48 मॉडल के अनुरूप लेन ड्राइविंग सिस्टम लागू करने के लिए पुलिस जाप्तों से प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही, लेन ड्राइविंग सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीमें तैनात रहीं और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग ने किए 14200 से अधिक वाहनों के चालान

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने राज्य में नियमों का उल्लंघन करने पर अब तक (11 नवंबर तक) कुल 14278 वाहनों के चालान किए हैं। इसमें मालवाहक वाहनों पर ओवरलोडिंग के 912, इन वाहनों में यात्री पाए जाने पर 322 तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 9469 मालवाहक वाहनों के चालान किए गए। यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री पाए जाने पर 170, छत पर सामान रख संचालन करने पर 34 बसों तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 1806 यात्री वाहनों का चालान किया गया है। परिवहन विभाग ने 350 व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त तथा 79 वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए हैं। इस दौरान 718 वाहनों को सीज किया गया है तथा 37 वाहनों के परमिट भी कैंसिल किए गए हैं। साथ ही, विभाग द्वारा अन्य प्रकरणों में भी चालान किए गए हैं।

 संबंधित विभागों की समन्वित कार्यवाही

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों तथा जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में सड़क किनारे झाड़ियाँ हटाने, स्पीड ब्रेकर सही करने, चेतावनी, संकेतक एवं साइन बोर्ड लगाने, अनाधिकृत कट बंद करने आदि कार्य किए गए। नगरीय विकास एवं स्थानीय निकाय विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने, रोड लाइट्स दुरुस्त करने, निराश्रित पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने सहित विभिन्न कार्य किए गए।
- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here