- Advertisement -

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने जवाहर कला केन्द्र में 21 से 30 सितंबर तक चलने वाले राज्य स्तरीय अमृता हाट का किया उद्घाटन

- Advertisement -
- Advertisement -

NCR SANDESH /जयपुर, 21 सितम्बर। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने मुख्य अतिथि के रूप में रविवार को निदेशालय महिला अधिकारिता द्वारा जवाहर कला केंद्र के दक्षिण परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय अमृता हाट (21 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेंद्र सोनी, महिला अधिकारिता विभाग की आयुक्त नीतू राजेश्वर सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की आत्मनिर्भर राजस्थान की परिकल्पना को साकार करते हुए अमृता हाट छोटी महिला उद्यमियों तथा महिला स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तीकरण के प्रतीक के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रतिभा को मंच प्रदान कर उन्हें आर्थिक सशक्तीकरण की मुख्यधारा से जोड़ना है।

डॉ. बाघमार ने कहा कि इस राज्य स्तरीय अमृता हाट में राजस्थान के सभी जिलों की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित आकर्षक हस्तनिर्मित उत्पादों का विक्रय के लिए प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने मेले में प्रदर्शित स्टॉल्स का अवलोकन किया और महिला स्वयं सहायता समूहों द्वार तैयार उत्पादों की खरीददारी कर उसका और यूपीआई से भुगतान किया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव श्री महेन्द्र सोनी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय अमृता हाट में 165 स्टॉल्स लगाई गई हैं, जिन पर हैंडीक्राफ्ट, कशीदाकारी, लाख की चूड़ियां, पेपरमैशी आइटम, टेराकोटा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बुनाई एवं जूट वर्क, कांसा एवं पीतल वर्क, मसाले, आचार, पापड़ तथा अन्य हस्तशिल्प उत्पाद उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि मेला परिसर में आगंतुकों के लिए स्वादिष्ट समोसा, तंदूरी चाय, कॉफी, आइसक्रीम एवं अन्य लजीज व्यंजन भी उपलब्ध हैं।

उल्लेखनीय है कि जयपुरवासी इस हाट का हर वर्ष बेसब्री से इंतजार करते हैं। यहां मिलने वाले उत्पाद ग्रामीण महिलाओं के हुनर और परंपराओं की अनूठी झलक प्रस्तुत करते हैं।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here