- Advertisement -

कैबिनेट ने 2157 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ हाइब्रिड एन्युइटी मोड पर तमिलनाडु में 4-लेन मरक्कनम-पुडुचेरी राजमार्ग (एनएच-332ए) के निर्माण को मंजूरी दी

- Advertisement -
- Advertisement -

दिल्ली / प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने तमिलनाडु में मरक्कनम- पुडुचेरी (46 किलोमीटर) 4-लेन राजमार्ग के निर्माण को मंज़ूरी दे दी है। इस परियोजना का विकास हाइब्रिड एन्युइटी मोड (एचएएम) के तहत किया जाएगा, जिसकी कुल पूंजीगत लागत 2,157 करोड़ रुपये होगी।

वर्तमान में, चेन्नई, पुडुचेरी, विलुप्पुरम और नागपट्टिनम के बीच संपर्क मौजूदा 2-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग 332ए (एनएच-332ए) और संबंधित राज्य राजमार्गों पर निर्भर है, जहां यातायात की अधिकता के कारण, विशेष रूप से घनी आबादी वाले क्षेत्रों और गलियारे वाले प्रमुख कस्बों में, काफी भीड़भाड़ रहती है। इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए, यह परियोजना मरक्कनम से पुडुचेरी तक लगभग 46 किलोमीटर लंबे एनएच-332ए को 4-लेन में अपग्रेड करेगी। इससे मौजूदा गलियारे पर भीड़भाड़ कम होगी, सुरक्षा में सुधार होगा और चेन्नई, पुडुचेरी, विलुप्पुरम और नागपट्टिनम जैसे तेजी से बढ़ते शहरों की आवागमन संबंधी जरूरतें पूरी होंगी।

यह परियोजना दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच-32, एनएच-332) और दो राज्य राजमार्गों (एसएच-136, एसएच-203) को जोड़ती है, जिससे तमिलनाडु के प्रमुख आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक केंद्रों तक निर्बाध संपर्क सुनिश्चित होता है। इसके अतिरिक्त, उन्नत गलियारा दो रेलवे स्टेशनों (पुडुचेरी, चिन्नाबाबूसमुद्रम), दो हवाई अड्डों (चेन्नई, पुडुचेरी) और एक छोटे बंदरगाह (कुड्डालोर) से जुड़कर मल्‍टी-मॉडल इंटीग्रेशन को बढ़ाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में माल ढुलाई और यात्रियों की शीघ्र आवाजाही संभव होगी।

परियोजना के पूरा होने पर, मरक्कनम-पुडुचेरी खंड क्षेत्रीय आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, प्रमुख धार्मिक और आर्थिक केंद्रों के बीच संपर्क को मजबूत करेगा, पुडुचेरी में पर्यटन को बढ़ावा देगा और व्यापार एवं औद्योगिक विकास के नए रास्ते खोलेगा। यह परियोजना लगभग 8 लाख मानव-दिवस प्रत्यक्ष और 10 लाख मानव-दिवस अप्रत्यक्ष रोजगार भी पैदा करेगी, और आसपास के क्षेत्रों में विकास, प्रगति और समृद्धि के नए रास्ते खोलेगी।

परिशिष्ट – I: परियोजना विवरण

विशेषताविवरण
परियोजना का नाम4-लेन मराक्कनम – पुडुचेरी खंड (एनएच 332ए)
गलियाराचेन्नई-पुडुचेरी-नागापट्टिनम-तूतीकोरिन-कन्याकुमारी आर्थिक गलियारा (ईस्ट कोस्ट रोड – ईसीआर)
लंबाई (किमी)46.047
कुल सिविल लागत (करोड़ रुपये में)1,118
भूमि अधिग्रहण लागत (करोड़ रुपये में)442
कुल पूंजीगत लागत (करोड़ रुपये में)2,157
तरीकाहाइब्रिड एन्युइटी मोड (एचएएम)
बाईपासपुडुचेरी बाईपास (ग्रीनफील्ड एक्सेस नियंत्रित) – 34.7 किमी
जुड़ी हुई प्रमुख सड़केंराष्ट्रीय राजमार्ग – एनएच-32, एनएच -332

राज्य राजमार्ग – एसएच-136, एसएच -203

जुड़े हुए आर्थिक/सामाजिक/ परिवहन नोडहवाई अड्डे: चेन्नई, पुडुचेरी

रेलवे स्टेशन: पुडुचेरी, चिन्नाबाबूसमुद्रम

छोटा बंदरगाह: कुड्डालोर

आर्थिक नोड्स: मेगा फूड पार्क, फार्मा क्लस्टर, फिशिंग क्लस्टर

सामाजिक नोड: अरुलमिगु मनाकुला मंदिर, पैराडाइज बीच

जुड़े हुए प्रमुख शहर/कस्बेचेन्नई, मरक्कनम, पुडुचेरी
रोजगार सृजन की संभावना8 लाख मानव दिवस (प्रत्यक्ष) और 10 लाख मानव दिवस (अप्रत्यक्ष)
वित्तीय वर्ष 2025 में वार्षिक औसत दैनिक यातायात (एएडीटी)अनुमानित 17,800 यात्री कार इकाइयां (पीसीयू)

 

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here