- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुरैना में सुकन्या समृद्धि योजना को दी नई गति, पासपोर्ट सेवा केंद्र का भी किया शिलान्यास

- Advertisement -
- Advertisement -

नई दिल्ली / केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शनिवार को मुरैना में सुकन्या समृद्धि योजना के विस्तार की घोषणा और प्रधान डाकघर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) का शिलान्यास किया। केन्द्रीय मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बेटियां हमारे समाज को गढ़ने का कार्य करती हैं और सुकन्या समृद्धि योजना केवल बैंक खाता नहीं, बल्कि यह माता का आत्मविश्वास, पिता का गर्व और पूरे समाज का भरोसा है। साथ ही उन्होंने बताया कि नवलोकार्पित पासपोर्ट सेवा केन्द्र से क्षेत्र के युवाओं और सभी नागरिकों को सुविधा और सहूलियत मिलेगी।

बेटियों के भविष्य पर भरोसे को मजबूत करने का आह्वान

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने मुरैना में सुकन्या समृद्धि योजना का विस्तार किया और बताया कि अन्य जिलों की तरह अब मुरैना की बेटियां भी अपने सपनों की उड़ान भरेंगी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा मुरैना में सुकन्या समृद्धि योजना का विस्तार

विदित रहे कि अब तक अशोकनगर की 929, शिवपुरी की 818 और गुना की 733 बेटियाँ, यानी लगभग 2500 परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं। सिंधिया ने याद दिलाया कि पिछली बार उन्होंने स्वयं बेटियों के खाते खुलवाए थे और निजी सहयोग भी किया था। इस अवसर पर उन्होंने दोहराया कि 1 मई 2026 तक जो भी बेटियाँ इस योजना से जुड़ेंगी, उनके खातों में उनका व्यक्तिगत सहयोग रहेगा। इस सहयोग को सिंधिया ने केवल आर्थिक नहीं, बल्कि क्षेत्र की बेटियों के सपनों को उड़ान का उत्प्रेरक बताया।

इस अवसर पर सिंधिया ने बेटियों के माता पिता से कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलकर वे सिर्फ बैंक से नहीं जुड़े हैं बल्कि उन्होंने अपनी बेटी के भविष्य पर भरोसा जताया है। केन्द्रीय मंत्री ने सभी माताओं एवं पिताओं से इस भरोसे को हर महीने की बचत और हर रोज़ के सहयोग से और मजबूत करने का आह्वान किया।

सुविधा और सशक्तिकरण का नया अध्याय है पासपोर्ट सेवा केंद्र

मुरैना में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन करते हुए सिंधिया ने कहा कि अब जिले के नागरिकों को पासपोर्ट बनवाने के लिए ग्वालियर, गुना या भोपाल नहीं जाना पड़ेगा। इस केंद्र से मुरैना और श्योपुर जिले के साथ-साथ राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। यह केंद्र प्रतिदिन 40 अतिरिक्त अपॉइंटमेंट स्लॉट उपलब्ध कराएगा। मंत्री सिंधिया ने कहा कि यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सुविधा और सशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा।

सुविधासशक्तिकरण और सहूलियत के संगमपथ पर अग्रसर है देश प्रदेश

सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश और देश सुविधा, सशक्तिकरण और सहूलियत के संगम-पथ पर अग्रसर है। उन्होंने सभी नागरिकों को पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थापना पर बधाई दी और अभिभावकों से सुकन्या समृद्धि योजना से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here