- Advertisement -

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, राज्यपाल ने मंत्री को बाढ़ से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी

- Advertisement -
- Advertisement -

नई दिल्ली / केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने अमृतसर,  कपूरथला और गुरदासपुर जिले के गांवों में जाकर किसानों से सीधा संवाद किया और पानी से भरे खेतों में उतरकर फसलों के नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान किसानों ने केंद्रीय मंत्री को फसलों के भारी नुकसान की जानकारी दी, जिस पर शिवराज सिंह ने कहा कि किसान भाई-बहन चिंता ना करें, सरकार उनके साथ है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुबह अमृतसर पहुंचने पर बाढ़ की स्थिति को लेकर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने केंद्रीय मंत्री से हवाईअड्डे पर भेंट की और उन्हें बाढ़ से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी, वहीं अन्य पदाधिकारियों ने भी केंद्रीय कृषि मंत्री को बाढ़ की गंभीर स्थिति के बारे बताया।

इसके तत्काल बाद, बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्थिति बहुत गंभीर है, संकट भयानक है। जलप्रलय के कारण फसलें डूबी हुई हैं और पूरी तरह से तबाह और बर्बाद हो गई हैं। लगभग 1,400 गाँव पूरी तरह प्रभावित हैं। 26 अगस्त से यहाँ खेतों में पानी भरा हुआ है। रावी का पानी खेतों में बह रहा है। पाँव के नीचे मिट्टी नहीं, सिल्ट है, जो जमा हो गई है। यह फसल तो खत्म हो गई है, अगली फसल पर भी संकट है। दर्द और नुकसान का अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्थिति देखकर मन द्रवित होता है, लेकिन इस समस्या से अपने किसान भाई-बहनों को जरूर बाहर निकालेंगे। यह चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हरसंभव प्रयास किया जाएगा और राहत पहुंचाने के लिए पूरी मदद की जाएगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि पंजाब में स्थिति का आकलन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार ने दो उच्चस्तरीय टीमें भेजी हैं जिनमें कृषि, ग्रामीण विकास, सड़क, ऊर्जा, वित्त और जलशक्ति मंत्रालयों के अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ये टीमें प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का आकलन करेंगी और अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौपेंगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांवों में जाकर लोगों से संवाद कर जमीनी हालात को समझा जाएगा और विस्तृत रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सौंपी जाएगी। राज्य सरकार भी अपनी तरफ से आकलन करेगी।

 

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि पंजाब पर पूरे देश को गर्व है, यह राज्य हमेशा संकट की घड़ी में देश की ढाल बनकर खड़ा रहा है। मैं यही कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री जी के निर्देश पर आया हूं और संकट की इस घड़ी में अपने पंजाब के साथ, अपने पंजाब के किसान भाइयों और बहनों के साथ, पंजाब की जनता के साथ सरकार डटकर खड़ी है। सरकार इस आपदा से किसानों को जरूर बाहर निकालेगी। उन्होंने, पंजाब के स्थानीय लोगों की इस बात के लिए तारीफ की कि वे ऐसे समय में पूरी तरह से सेवा के कार्यों में तत्परता से जुटे हुए हैं।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here