अलवर, 13 अप्रैल |
अलवर शहर में खत्री पंजाबी समाज द्वारा पंजाबी नववर्ष के पर्व बैसाखी को बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने भगत सिंह चौराहा स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बैसाखी की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। माहौल में उत्साह और एकता की झलक साफ देखने को मिली।

इस खास मौके पर समाज की नई “मोक्षवाहिनी” के लिए ड्राइवर की नियुक्ति भी की गई और वाहन को शहर में सेवा कार्य के लिए रवाना किया गया। समाज के लोगों ने इसे एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल बताया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य चरणजीत सुनेजा, दौलत राम हजरती, के.एल. अरोड़ा और बलदेव अरोड़ा सहित समाजसेवी अमित छाबड़ा ने अपने विचार व्यक्त किए और समाज की एकजुटता पर जोर दिया।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रेम गांधी, बालकिशन, पाशी, धर्मेंद्र अदलखा, डॉ. अमित छाबड़ा, सौरभ कालरा, हरविंदर अनेजा, दीपक नागपाल, महेश खत्री, गुरप्रीत सिंह, उत्कर्ष अरोड़ा, अनुराग खत्री, अनुराग छाबड़ा, राजू धवन, सुदीप कालरा और मनोज नकरा शामिल रहे।
कार्यक्रम ने समाज में एकता, सेवा और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश दिया।
