Monday, August 25, 2025

दिवंगत फोटो जर्नलिस्ट निखिल कुमार को श्रृद्घासुमन अर्पित कर दी श्रृद्घांजलि

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

अलवरदिवंगत फोटो जर्नलिस्ट निखिल कुमार के असामयिक निधन पर सूचना केंद्र में श्रृद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिले के पत्रकारों द्वारा निखिल कुमार को श्रृद्घासुमन अर्पित कर श्रृद्घांजलि दी गई।

इस दौरान निखिल द्वारा फोटो जर्नलिस्ट एवं समाज सेवा के रूप में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए पत्रकारागणों ने विचार व्यक्त कर उन्हें नमन किया। सभी पत्रकारों ने वह पल साझा किये जो निखिल के साथ बिताये। उन्होने बताया कि निखिल बहुत ही जिंदादिल इंसान था उसका जाने का गम सभी को हैं।


इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र भारद्वाज, राजेश रवि, जुगल गांधी, विजय यादव, अश्विनी यादव, प्रेम पाठक, ज्योति शर्मा, अवधेश सिंह, राजेश कुमार सोमवंशी, गोपेश धारवाल, मनीष बावलिया, अविनाश मल्होत्रा, रुपेश शर्मा, पवन छाबड़ा, राजकुमार गुप्ता,भारत शर्मा, राजेश शर्मा, दीक्षित सहित पत्रकारगण, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, राजेशकृष्ण सिद्घ, अमित गोयल, फोटोग्राफर हिमांशु व प्रबुद्घ व्यक्ति मौजूद रहे।

—————————————————-——-

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here