भिवाड़ी, 17 मई। भिवाड़ी स्थित अंशुल ज्वेलर्स में आज भाजपा गुरुग्राम महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर व्यापारिक, सामाजिक एवं भाजपा संगठन से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अंशुल ज्वेलर्स परिवार की ओर से किया गया, जहां पूरे उत्साह और सम्मान के साथ यादव का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा, गुरुग्राम महानगर उपाध्यक्ष एवं स्वर्णकार समाज भिवाड़ी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का व्यापारी वर्ग आज आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने छोटे व्यापारियों, स्वर्णकार समाज एवं मध्यम वर्गीय उद्यमियों को नई पहचान और सम्मान दिलाने का कार्य किया है।
मनोज सोनी बोले
“आज भारत विश्व में नई पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास, संस्कृति और राष्ट्रवाद की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। व्यापारी वर्ग केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र की आर्थिक रीढ़ बनकर देश को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। हम सभी का कर्तव्य है कि संगठन और समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।”
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा संगठन सदैव समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है और इसी भावना के साथ व्यापारी समाज भी सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने भी संगठन की मजबूती, सामाजिक सहभागिता और युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज सेवा और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य कर रहा है, जो पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह, सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहा। अंत में अंशुल ज्वेलर्स परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
