- Advertisement -

SMS अस्पताल में तैयार देश का पहला इंटरनेशनल स्किन इंस्टीट्यूट, अब सस्ता होगा महंगा कॉस्मेटिक इलाज

- Advertisement -
- Advertisement -

जयपुर, 15 मार्च 2026। प्रदेशवासियों को जल्द ही सरकारी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की चर्म रोग चिकित्सा सुविधाएं मिलने वाली हैं। सवाई मानसिंह चिकित्सालय के चरक भवन में देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंस्टीट्यूट ऑफ डर्मेटोलॉजी बनकर तैयार हो गया है और इसे जल्द शुरू किया जाएगा। यहां निजी अस्पतालों में लाखों रुपये में मिलने वाला कॉस्मेटिक उपचार आमजन को न्यूनतम दरों पर उपलब्ध होगा।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने शनिवार को संस्थान का निरीक्षण कर अधिकारियों को इसे जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

अत्याधुनिक लेजर तकनीक से इलाज

प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि लंदन के बाद यह विश्व का दूसरा सबसे एडवांस संस्थान होगा, जहां डर्मेटोलॉजी के क्षेत्र में उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। यहां 6 प्रकार की अत्याधुनिक लेजर मशीनें स्थापित की गई हैं, जिनमें डायोड लेजर, फ्रेक्शनल कार्बन डाई ऑक्साइड लेजर, एक्साइमर लेजर, एनडी-याग लेजर और अलेक्जेंड्राइट लेजर शामिल हैं। इनसे जन्मजात और विभिन्न कॉस्मेटिक त्वचा रोगों का उपचार किया जा सकेगा।

एडवांस कॉस्मेटिक उपचार की सुविधा

संस्थान में पीआरपी पद्धति से बाल उगाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा हाइफू मशीन से स्किन टाइटनिंग और झुर्रियां हटाने का उपचार किया जाएगा। लेजर तकनीक से सफेद दाग और सोरायसिस जैसी बीमारियों का इलाज भी संभव होगा। रेडियो फ्रीक्वेंसी और क्रायो तकनीक से अन्य चर्म रोगों का भी उपचार किया जाएगा।

कार्डियक टॉवर का काम भी अंतिम चरण में

निरीक्षण के दौरान प्रमुख शासन सचिव ने SMS अस्पताल में बन रहे इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवेस्कुलर साइंसेज का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक कार्डियक टॉवर का सिविल कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही इसमें मशीनें स्थापित कर इसे शुरू किया जाएगा, जिससे हृदय रोगियों को एक ही छत के नीचे विश्व स्तरीय उपचार मिलेगा।

212 बेड और 5 कैथलैब की सुविधा

इस कार्डियक इंस्टीट्यूट में 212 बेड, 5 ऑपरेशन थियेटर, 5 कैथलैब और 4 ओपीडी काउंटर की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे प्रदेश के हजारों हृदय रोगियों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

निरीक्षण के दौरान डॉ. दीपक माहेश्वरी, डॉ. मृणाल जोशी और डॉ. गिरधर गोयल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here