एनसीआर संदेश / अलवर। राजस्थान शतरंज संघ द्वारा इस वर्ष की राजस्थान राज्य सब जूनियर (अंडर 15) ओपन एवं गर्ल्स चेस चैंपियनशिप का आयोजन अलवर जिले में किया जाएगा। आयोजन सचिव हरिओम भड़ाना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य भर से 200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में कुल ईनामी राशि 41000 रुपए रखी गई है। यह प्रतियोगिता 12 एवं 13 अक्टूबर को आशीर्वाद गार्डन, कट्टी घाटी में ओपन वर्ग एवं गर्ल्स वर्ग में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक फीडे आर्बिटर जैनेंद्र चतुर्वेदी एवं टूर्नामेंट डायरेक्टर अरुण जोशी, राज्य पर्यवेक्षक कैलाश चन्द्र डाड रहेंगे। यह प्रतियोगिता क्लासिकल फॉरमैट में 7 चक्रों में होगी। प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों का चयन 2 नवंबर से होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता पूर्व तैयारी हेतू आयोजन समिति के सदस्य हर्षवर्धन जोशी, ऋषि कौशिक, अमित गुप्ता, यश सोमवंशी, रेखा मेहलावत, रजनीश जैमन, प्रमोद गुप्ता, डॉ राकेश गुप्ता, नवीन शर्मा, प्रदीप शर्मा, पूजा आदि उपस्थित रहे।
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।
Latest news
- Advertisement -
संबंधित खबरें
- Advertisement -