- Advertisement -

पर्यटन आयुक्त और टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास की पर्यावरण एवं वाणिज्य मंत्री ने ‘जापान पर्यटन एक्सपो आइची’ में किया राजस्थान मंडप का उद्घाटन

Array
- Advertisement -
- Advertisement -
NCR SANDESH /जयपुर, 25 सितम्बर। राजस्थान पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियार और टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास की पर्यावरण एवं वाणिज्य मंत्री देबजानी चक्रवर्ती ने जापान के टोक्यो शहर में आयोजित ‘जापान पर्यटन एक्सपो आइची’ में गुरूवार को  एक्सपो में राजस्थान मंडप का उद्घाटन किया।
पर्यटन आयुक्त ने इससे पहले जापान पर्यटन बोर्ड और अन्य देशों के मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ एक्सपो का उद्घाटन किया। उन्होंने अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी, एफएचटीआर के सदस्य तरुण बंसल व  हेमंत मित्तल तथा सह-प्रदर्शक दीपक धायल और अन्य लोगों के साथ जापान पर्यटन बोर्ड के जेटीबी सदस्यों (अध्यक्ष और शीर्ष ट्रैवल एजेंट) और जापान राष्ट्रीय पर्यटन संगठन (जेएनटीओ) के अध्यक्ष और अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत चर्चा में भाग लिया और राजस्थान के  आकर्षक पर्यटन स्थलों और उत्पादों के संबंध में जानकारी दी और फ़िल्म के माध्यम से एक प्रस्तुति दी।

राजस्थान पर्यटन स्टैंड आकर्षण का केंद्र

राजस्थान के पर्यटन आकर्षणों और उत्पादों के जीवंत प्रदर्शन के साथ ‘जापान पर्यटन एक्सपो आइची’ में राजस्थान पर्यटन स्टैंड आकर्षण का केंद्र बन गया है। स्टैंड पर लाइव हस्तशिल्प प्रदर्शन बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस दौरान जापानी मीडिया से  बातचीत में राजस्थान पर्यटन के भव्य स्वरूप और यहां ​की पर्यटन विशेषताओं से अवगत कराया गया। इसके साथ ही व्यावसायिक बैठकें भी आयोजित की गई।

राजस्थान स्टैंड पर जापानी ब्लॉगर और इंडोफाइल्स 

जापानी ब्लॉगर मधु राजस्थानी एफएचटीआर सदस्यों के साथ राजस्थान स्टैंड पर उपस्थित रहीं, जहां उनकी लोक प्रस्तुति संपन्न हुई है। राजस्थान को पसंद करने वाले और कई जापानी ब्लॉगर और इंडोफाइल्स आज राजस्थान पवेलियन पर आते जाते रहे।

पैलेस ऑन व्हील्स : विशेष आकर्षण

हाई स्पीड बुलेट ट्रेनों के देश में जापान के ट्रैवल एजेंट्स के मध्य पैलेस ऑन व्हील्स लक्ज़री ट्रेन और हेरिटेज होटल्स के प्रति विशेष आकर्षण देखा गया।

जापानी पर्यटकों के आगमन में वृद्धि की बढ़ी उम्मीद

राजस्थान के वैविध्यपूर्ण स्थापत्य, एयर लैंडस्केप, समृद्ध कला और संस्कृति विरासत को लेकर जापानी ट्रैवल एजेंट में उत्सुकता है, जिसका लाभ आगे चलकर पर्यटकों के आगमन में वृद्धि के रूप में दिख सकेगा।
- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here