सहजता और सरल स्वभाव के प्रतीक हैं वन मंत्री संजय शर्मा
अलवर। राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा का व्यक्तित्व उनकी सहजता और सरल स्वभाव के लिए जाना जाता है। राजनीति की व्यस्तता और ज़िम्मेदारियों के बीच भी उनका अपनापन और जमीन से जुड़ा अंदाज़ उन्हें आम लोगों के बीच अलग पहचान दिलाता है।
हाल ही में नायक समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में संजय शर्मा ने भजनों के साथ नगाड़ा बजाकर सबका मन मोह लिया। मंत्री जी न केवल मंच पर उपस्थित रहे, बल्कि आमजन के बीच जाकर बच्चों को दुलारते हुए और बड़े-बुजुर्गों के पैर छूते हुए देखे गए। यह दृश्य उनके संस्कार और पारिवारिक मूल्यों की गहराई को दर्शाता है।
संजय शर्मा जहाँ भी जाते हैं, वहां लोगों के साथ घुलमिलकर नाचते-गाते हुए नज़र आते हैं। उनकी यही सहजता और आत्मीयता उन्हें भीड़ से अलग करती है। यही कारण है कि लोग उनके व्यक्तित्व के कायल हो जाते हैं।
राजनीति में अपनी स्वच्छ छवि के लिए पहचाने जाने वाले संजय शर्मा बिना किसी तामझाम और एस्कॉर्ट के आम नागरिक की तरह चलते-फिरते हैं। भाजपा संगठन में लंबे समय तक अलवर जिला अध्यक्ष रहने के बाद, वे वर्तमान में दूसरी बार अलवर शहर से विधायक चुने गए हैं और राजस्थान सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
साधारण जीवनशैली, जमीनी जुड़ाव और सकारात्मक सोच— यही गुण संजय शर्मा को आज के दौर में एक सच्चे जननेता के रूप में स्थापित करते हैं।