अलवर 15 अगस्त। स्थानीय इन्दिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण कर सलामी लेंगे।
कार्यक्रमानुसार स्वाधीनता दिवस समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण-सलामी, प्रातः 9ः05 बजे परेड का निरीक्षण एवं मार्च पास्ट, प्रातः 9.25 बजे महामहिम राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन, प्रातः 9.35 बजे शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान, प्रातः 9ः40 बजे प्रशस्ति पत्र वितरण, प्रातः 9.55 बजे मुख्य अतिथि महोदय का उद्बोधन, प्रातः 10.05 बजे सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, प्रातः 10.20 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा इसके पश्चात प्रातः 10.40 बजे राष्ट्रगान होगा।
स्वाधीनता दिवस पर 24 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
स्वाधीनता दिवस ( 15 अगस्त ) को स्थानीय इन्दिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 प्रतिभाओं व संस्थाओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा छात्रा कुमारी मानवी शर्मा को शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी चित्रकला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, छात्र गर्वित गुप्ता को विभिन्न संगठनों में भाषणों (स्पीच) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, खिलाड़ी अभिषेक को पुलिस प्राइड अवार्ड 2023 दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित युवा महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खण्ड अलवर के सहायक अभियन्ता एवं तकनीकी सहायक सुनील कुमार सैनी जल योजना का संचालन एवं संधारण में उत्कृष्ट कार्य करने, सेंट अंसलम सी.सै. स्कूल की बास्केटबॉल खिलाडी छात्रा जानवी टोंगर को राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने, छात्रा पहल गुप्ता को 2 वर्ष 8 माह की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान बनाने पर, सेंट अंसलम सी.सै. स्कूल के क्रिकेट खिलाडी छात्र दक्ष फौजदार राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने, आदिनाथ स्कूल की छात्रा जानवी शर्मा को कक्षा 12वीं सीबीएसई 2025-26 में जिला टॉपर रहने, नगर निगम के सफाई कर्मचारी महेन्द्र कुमार बैरवा को नजारत शाखा में पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से कार्य सम्पादन करने, स्पैक्ट्रा संस्था अलवर को महिलाओं के सहयोग से 15 हजार वृक्षारोपण कराने व वाटरशेड कार्य करने, जिला पुलिस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक धूजी प्रसाद मीना को कार्यालय संबंधी उत्कृष्ट कार्य करने, छात्र आरनव खण्डेलवाल को इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड के लिए भारत की राष्ट्रीय टीम में स्थान प्राप्त करने, छात्र कशिश खण्डेलवाल, छात्रा दिव्यांशी साहू व छात्र भूपेन्द्र प्रजापत को कक्षा 10वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने, छात्रा लक्ष्मी बाई को कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने, छात्रा अंजली मीना को बालिकाओं में नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं बाल संरक्षण में भूमिका निभाने, विशिष्ट न्यायाधीश पोक्सो एक्ट केसेज संख्या 4 के विशिष्ट लोक अभियोजक डॉ. प्रशांत यादव को उत्कृष्ट कार्य करने, पंचायत समिति मालाखेडा के विकास अधिकारी विजय कुमार भाल को विभागीय योजनाओं के उत्कृष्ट क्रियान्वयन करने, खिलाडी अनाया गुप्ता को 7वीं उमई नेशनल यूथ थाई चैम्पियनशिप में ब्रोन्ज मेडल प्राप्त करने, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग अलवर के सूचना सहायक मनीष कुमार पाराशर को उत्कृष्ट कार्य करने, खिलाडी मोरवी सिंह जादोन को 7वीं उमई नेशनल यूथ थाई चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त करने, जिला कलक्ट्रेट के मुख्य लेखाधिकारी मुकेश बैरवा को उत्कृष्ट कार्य करने तथा रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक परेश सक्सेना को तत्परता, सत्यनिष्ठा तथा निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
