जयपुर 19 जून। RE-NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 7 विशेष परीक्षा स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों का संचालन 20 और 21 जून 2026 को किया जाएगा, जिससे राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले छात्रों को राहत मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष रेलसेवाओं की व्यवस्था की गई है।
इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
1. रेवाड़ी-बठिंडा परीक्षा स्पेशल
20 जून को रेवाड़ी से और 21 जून को बठिंडा से संचालित होगी। यह ट्रेन कोसली, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, सिरसा सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।
2. बाड़मेर-भगत की कोठी परीक्षा स्पेशल
21 जून को बाड़मेर से सुबह रवाना होकर भगत की कोठी पहुंचेगी तथा शाम को वापसी सेवा संचालित होगी।
3. भगत की कोठी-जयपुर एकतरफा परीक्षा स्पेशल
21 जून को शाम 6:35 बजे भगत की कोठी से रवाना होकर रात 12:45 बजे जयपुर पहुंचेगी।
4. मदार-रेवाड़ी एकतरफा परीक्षा स्पेशल
20 जून को मदार से रवाना होकर किशनगढ़, जयपुर, दौसा, अलवर होते हुए रेवाड़ी पहुंचेगी।
5. रेवाड़ी-जयपुर परीक्षा स्पेशल
21 जून को सुबह रेवाड़ी से जयपुर तथा शाम को जयपुर से रेवाड़ी के लिए संचालित होगी।
6. जोधपुर-सांगानेर परीक्षा स्पेशल
20 जून की रात जोधपुर से रवाना होकर अगले दिन सांगानेर पहुंचेगी तथा वापसी सेवा भी संचालित होगी।
7. बीकानेर-ढेहर का बालाजी परीक्षा स्पेशल
20 जून को बीकानेर से रवाना होकर ढेहर का बालाजी पहुंचेगी तथा 21 जून को वापसी सेवा उपलब्ध रहेगी।
छात्रों को मिलेगी राहत
रेलवे का कहना है कि परीक्षा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त कोचों के साथ इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा होगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे ने अभ्यर्थियों से समय से स्टेशन पहुंचने और यात्रा संबंधी जानकारी रेलवे के आधिकारिक प्लेटफॉर्म से प्राप्त करने की अपील की है।
1. गाडी संख्या 09741, रेवाडी-बठिण्डा परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.06.26 को रेवाडी से 22.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.50 बजे बठिण्डा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09742, बठिण्डा-रेवाडी परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.06.26 को बठिण्डा से 19.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 03.20 बजे रेवाडी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कोसली, झाडली, चरखी दादरी, भिवानी, हांसी, हिसार, मंडी आदमपुर, भट्टू, सिरसा, कालांवाली व रामां स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होगे।
2. गाडी संख्या 04843, बाडमेर-भगत की कोठी परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.06.26 को बाडमेर से 05.30 बजे रवाना होकर 09.30 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04844, भगत की कोठी-बाडमेर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.06.26 को भगत की कोठी से 19.20 बजे रवाना होकर 23.30 बजे बाडमेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बायतू, बालोतरा, समदडी व लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 06 शयनयान, 05 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड व 01 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।
3. गाडी संख्या 04841, भगत की कोठी-जयपुर एक तरफा परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.06.26 को भगत की कोठी से 18.35 बजे रवाना होकर रात्रि 00.45 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, बनाड, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना,
कुचामन सिटी व फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी, 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 10 डिब्बे होगे।
4. गाडी संख्या 09643, मदार-रेवाडी एक तरफा परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.06.26 को मदार से 17.00 बजे रवाना होकर रात्रि 01.00 बजे रेवाडी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, नरैना, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, मालाखेडा, अलवर व खैरथल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी, 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होगे।
5. गाडी संख्या 09743, रेवाडी-जयपुर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.06.26 को रेवाडी से 05.00 बजे रवाना होकर 09.00 बजे जयपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09744, जयपुर-रेवाडी परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.06.26 को जयपुर से 19.20 बजे रवाना होकर रात्रि 01.00 बजे रेवाडी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में खैरथल, अलवर, मालाखेडा, राजगढ, बांदीकुई, दौसा, गैटोर जगतपुरा व गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होगे।
6. गाडी संख्या 04845, जोधपुर-सांगानेर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.06.26 को जोधपुर से 23.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.00 बजे सांगानेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04846, सांगानेर-जोधपुर स्पेशल स्पेषल रेलसेवा दिनांक 21.06.26 को सांगानेर से 19.00 बजे रवाना होकर रात्रि 01.30 बजे जोधपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राईकाबाग, बनाड, गोटन, मेडता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 10 डिब्बे होगे।
7. गाडी संख्या 04741, बीकानेर-ढेहर का बालाजी परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.06.26 को बीकानेर से 20.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.50 बजे ढेहर का बालाजी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04742, ढेहर का बालाजी-बीकानेर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.06.26 को ढेहर का बालाजी से 19.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.00 बजे बीकानेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में श्रीडूंगरगढ, राजलदेसर, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, सुरजगढ, चिडावा, झुंझुनूं, नवलगढ, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविन्दगढ मलिकपुर व चौमू सामोद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होगे।
