- Advertisement -

दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका, 8 की मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

दिल्ली। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास आज शाम पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी कई और गाड़ियां भी जल गईं।

अभी तक जानकारी के अनुसार धमाके में 8 लोगों की मौत बताई जा रही हैं । ब्लास्ट के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए है। ब्लास्ट में कई घायलों को LNJP अस्पताल ले जाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। फिलहाल आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here