NCR SANDESH /जयपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में 13 अक्टूबर को अपराह्न 02:20 बजे हरीश चन्द माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में कलेक्टर—एसपी आवासीय कॉफ्रेंस का उद्घाटन होगा। 13 एवं 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाली इस कॉंफ्रेंस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्रिगण, मुख्य सचिव , पुलिस महानिदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी भाग लेंगे।
प्रशासनिक सुधार विभाग के शासन सचिव डॉ. जोगा राम ने बताया कि कॉंफ्रेंस में ग्रुपवार विभिन्न थीम पर प्रस्तुतीकरण व विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पर समीक्षा की जाऐगी। पुलिस अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों हेतु पृथक-पृथक व संयुक्त सत्र आयोजित किए जाएंगे।
