घासोली, 12 मई 2026। अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर Primary Health Centre Ghasoli में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सेज की भूमिका को सराहा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नर्सेज स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी होती हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहती हैं। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और सेवा भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सलमान खान , वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी मुकेश आनंद, नर्सिंग स्टाफ जफरूद्दीन, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नरेश कुमार, अनिल पोटर, मुन्नी बाई, एएनएम लाजवंती, शारदा, अनिता, संजना सहित अन्य कर्मचारी सोनू, अमर और पुष्पेंद्र मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ के समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए सभी ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।
