अलवर। 25 जनवरी 2026 / विजय वर्गीय वैश्य मंडल अलवर द्वारा रविवार को विजयवर्गीय विद्या मंदिर, स्कीम नंबर-10 अलवर में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रोटरी चैरिटेबल ब्लड सेंटर अलवर के सहयोग से किया गया।
शिविर के दौरान लगभग 125 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 31 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक एकत्रित किया गया। इस पुनीत कार्य में समाज के लोगों के साथ-साथ मातृशक्ति ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में महासभा प्रभारी उपाध्यक्ष बाबूलाल विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष भीमसेन विजय, मंडल अध्यक्ष गोपाल विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बृजेश विजय, महामंत्री के.जी. विजय, कार्यक्रम संयोजक विशाल विजय सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राकेश विजय, अंशुल विजय, सत्यनारायण विजय, मुकेश विजय, राजेश विजय, दिनेश विजय, गौरीशंकर विजय, मनोज विजय, अजय विजय, दिलीप विजय, भुवनेश विजय, विश्वेश्वर विजय सहित महिला मंडल की कार्यकारिणी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
