- Advertisement -

तिजारा में महंत बालकनाथ योगी की जनसुनवाई, ओलावृष्टि प्रभावित खेतों का किया निरीक्षण, हरसंभव मदद का भरोसा

- Advertisement -
- Advertisement -

तिजारा, 31 मार्च। तिजारा विधायक महंत श्री बालकनाथ योगी ने सोमवार को टपूकड़ा एवं तिजारा क्षेत्र का दौरा कर जनसुनवाई की तथा ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन और किसानों की समस्याएं सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। महंत बालकनाथ योगी ने सभी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही।

लावृष्टि प्रभावित खेतों का किया निरीक्षण

दौरे के दौरान विधायक ने तिजारा क्षेत्र में ओलावृष्टि से प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया और किसान परिवारों से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि कठिन समय में वे हर परिवार के साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि, अतिवृष्टि या किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय जनप्रतिनिधि की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह जनता के साथ खड़ा रहे और उनकी हरसंभव सहायता सुनिश्चित करे। 

मुख्यमंत्री के निर्देशों का किया उल्लेख

महंत बालकनाथ योगी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर पहले ही त्वरित संज्ञान लिया जा चुका है और पूरे प्रदेश के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। तिजारा विधानसभा के प्रभावित क्षेत्रों में भी प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 

शिक्षा कार्यक्रम में भी हुए शामिल

इससे पूर्व विधायक टपूकड़ा स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल हुए और शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

 

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here