- Advertisement -

एसबीआई ने अलवर में ग्राहकों को साइबर फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी

- Advertisement -
- Advertisement -

मनीष बावलिया /अलवर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय अलवर द्वारा ग्राहकों को बैंकिंग सुरक्षा और साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महल चौक स्थित टाउन हॉल में एक विशेष जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एसबीआई अधिकारियों ने बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए ग्राहकों को सतर्क रहने की सलाह दी। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिस्थिति में अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी जैसे एटीएम पिन, ओटीपी, नेट बैंकिंग यूज़र आईडी व पासवर्ड किसी भी व्यक्ति से साझा न करें। साथ ही अनजान नंबरों से आने वाले कॉल, लिंक या संदेशों पर क्लिक न करने की अपील की गई।

एसबीआई द्वारा बताया गया कि बैंक समय-समय पर ग्राहकों को जागरूक करने के लिए वित्तीय साक्षरता, साइबर सुरक्षा एवं आधुनिक बैंकिंग सेवाओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्राहकों को सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन, डिजिटल बैंकिंग के सही उपयोग और धोखाधड़ी से बचने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी जाती है।

टाउन हॉल मीटिंग में सहायक महाप्रबंधक अविनाश अवस्थी ने कहा कि साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे में ग्राहकों की सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। मुख्य प्रबंधक आशुतोष सिन्हा ने डिजिटल बैंकिंग के लाभों के साथ उसकी सुरक्षा पर भी जोर दिया। वहीं ओमपाल सिंह चौहान, प्रबंधक अरविन्द सिद्ध, विक्रम सिंह उपप्रबंधक गोविन्द गर्ग एवं दक्ष सक्सेना ने भी अपने विचार रखते हुए ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग के नियमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में पुलिस के साइबर विभाग से जुड़े उमेश खत्री ने साइबर फ्रॉड के वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत बैंक या संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर दें।

अंत में एसबीआई अधिकारियों ने ग्राहकों से अपील की कि वे बैंक द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, नियमित रूप से अपने खाते की निगरानी करें और किसी भी प्रकार की शंका होने पर तुरंत बैंक से संपर्क करें। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से ग्राहकों में बैंकिंग सुरक्षा को लेकर विश्वास और समझ दोनों मजबूत हो रही है।

बैठक में पूर्व पार्षद गौरी शंकर विजय, नारायण साईवाल, संजय शुक्ला, दीनबंधु शर्मा, प्रकाश गुप्ता, एडवोकेट अजित सिंह सोनी सहित बड़ी संख्या में बैंक ग्राहक एवं आमजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here