- Advertisement -

 सरकार की सकारात्मक पहल और समझाइश से निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल समाप्त, राजस्थान में गुरूवार रात से बसों का संचालन फिर हुआ शुरू

- Advertisement -
- Advertisement -

 जयपुर, 26 फरवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में परिवहन मुख्यालय में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य सरकार एवं निजी बस ऑपरेटरों के मध्य सकारात्मक वार्ता के पश्चात हड़ताल समाप्त करने की घोषणा हुई।

प्रशासन की समझाइश एवं सकारात्मक बातचीत के बाद एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि कुछ प्रमुख मांगों पर तत्काल सहमति बनी है, जबकि अन्य मांगें भी आवश्यकता एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित की जाएंगी।

राज्य सरकार एवं प्रशासन की पहल पर समाप्त हुई निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल से प्रदेश में गुरूवार रात से 35 हजार निजी बसों का फिर से संचालन शुरू हो सकेगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

इस बैठक में जयपुर कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  राजीव पचार, यातायात पुलिस उपायुक्त सुमित मेहरड़ा एवं ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here