- Advertisement -

बजट 2026-27: अलवर को मिली अनेकों सौगातें, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

- Advertisement -
- Advertisement -

जयपुर, 17 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत बजट 2026-27 को परिणामोन्मुखी बताते हुए अलवर जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। बजट पर सामान्य बहस के जवाब के दौरान उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को अलवर को अनेकों विकासात्मक सौगातें दीं।

इन घोषणाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर जिले का विशेष ध्यान रखने तथा जिला सामान्य अस्पताल में बेड क्षमता बढ़ाने जैसे अहम निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण, समावेशी और संतुलित विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।

अलवर जिले को मिली प्रमुख सौगातें

  • जिला चिकित्सालय अलवर में बेड क्षमता बढ़ाकर 750 की जाएगी।

  • गोविंदगढ़ में सहायक अभियंता (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) कार्यालय खोला जाएगा।

सड़क निर्माण व नवीनीकरण कार्य

  • 4 करोड़ रुपये से राजगढ़–लक्ष्मणगढ़ में ग्राम परवेणी से रैणी झाकड़ा संपर्क सड़क तथा गढ़ी सवाईराम–दानपुर कोडिया तक 2.5 किमी डामर सड़क।

  • 3 करोड़ रुपये से थानागाजी में थोसड़ा रा.उ.प्रा.वि. से विभिन्न बस्तियों होते हुए धमरेड तक 7 किमी सड़क निर्माण।

  • 2.44 करोड़ रुपये से पाड़ली से गुर्जन बास होते हुए परवेणी तक 4.2 किमी डामर सड़क।

  • 1.50 करोड़ रुपये से छिलाछो से चौंपड़ा कुआं, खडान, ढोक होते हुए मौजपुर संघ मैन रोड तक 2.2 किमी डामर सड़क।

  • 1.50 करोड़ रुपये से अकबरपुर से कालीखोल तक 4.2 किमी सड़क नवीनीकरण।

  • 46 लाख रुपये से कठूमर में बिदरका श्मशान घाट से विदुर जी महाराज मंदिर तक 1.4 किमी मिसिंग लिंक सड़क।

  • 40 लाख रुपये से अलवर–राजगढ़ सड़क पर चौधरी पेट्रोल पंप से केसरपुर तक 1 किमी डामर सड़क।

  • 28 लाख रुपये से किसतुरी फार्म से जयसमंद बांध की ओर 0.7 किमी डामर सड़क।

  • 12 लाख रुपये से केसरपुर वाया पृथ्वीराजपुर भाखरी होकर पीएचईडी कार्यालय तक 0.3 किमी सड़क।

वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि इन घोषणाओं से अलवर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़क नेटवर्क को मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here