- Advertisement -

राजस्थान में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 12 रेलवे स्टेशनों का विकास पूरा बांदीकुई को 80 और दौसा को 72 रेल सेवाओं से मिल रही बेहतर कनेक्टिविटी: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

- Advertisement -
- Advertisement -

जयपुर | 6 फरवरी 2026 / रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने  लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में लिखित जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में, बाँदीकुई को 80 रेल सेवाओं द्वारा सेवित किया जा रहा है जो इसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, गुवाहाटी, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर सिटी, अजमेर, जयपुर, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, चंडीगढ़, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, काठगोदाम, बरेली, योग नगरी ऋषिकेश, खजुराहो, पोरबंदर, भुज, भावनगर, राजकोट आदि जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण गंतव्यों से जोड़ती है। ये सेवाएं निम्नानुसार सूचीबद्ध हैं:-

 

क्र. सं. गाड़ी का नाम और संख्या
1 19623 / 19624 मदार – दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस
2 12195 / 12196 आगरा फोर्ट – अजमेर एक्सप्रेस
3 12403 / 12404 सुबेदारगंज – लालगढ़ एक्सप्रेस
4 12413 / 12414 अजमेर – जम्मू तवी एक्सप्रेस
5 12495 / 12496 बीकानेर – कोलकाता चितपुर एक्सप्रेस
6 12915 / 12916 साबरमती – दिल्ली एक्सप्रेस
7 14311 / 14312 बरेली – भुज एक्सप्रेस
8 14321 / 14322 बरेली – भुज एक्सप्रेस
9 14661 / 14662 बाड़मेर – जम्मू तवी एक्सप्रेस
10 14715 / 14716 हिसार – जयपुर एक्सप्रेस
11 14733 / 14734 बठिण्डा – जयपुर एक्सप्रेस
12 14853 / 14854 वाराणसी सिटी – जोधपुर एक्सप्रेस
13 14863 / 14864 वाराणसी सिटी – जोधपुर एक्सप्रेस
14 14865 / 14866 वाराणसी सिटी – जोधपुर एक्सप्रेस
15 15013 / 15014 जैसलमेर – काठगोदाम एक्सप्रेस
16 19031 / 19032 साबरमती – योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस
17 19201 / 19202 भावनगर टर्मिनस – अयोध्या छावनी एक्सप्रेस
18 19269 / 19270 पोरबंदर – मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
19 19401 / 19402 साबरमती – लखनऊ एक्सप्रेस
20 19409 / 19410 साबरमती – थावे एक्सप्रेस
21 19411 / 19412 गांधीनगर कैपिटल – दौलतपुर चौक एक्सप्रेस
22 19415 / 19416 साबरमती – श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस
23 19609 / 19610 उदयपुर सिटी – योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस
24 19611 / 19612 अजमेर – अमृतसर एक्सप्रेस
25 19613 / 19614 अजमेर – अमृतसर एक्सप्रेस
26 19615 / 19616 उदयपुर सिटी – कामाख्या एक्सप्रेस
27 19665 / 19666 खजुराहो – उदयपुर सिटी एक्सप्रेस
28 19715 / 19716 जयपुर – गोमती नगर एक्सप्रेस
29 20403 / 20404 सुबेदारगंज – लालगढ़ एक्सप्रेस
30 20489 / 20490 बाड़मेर – मथुरा एक्सप्रेस
31 20913 / 20914 राजकोट – दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस
32 20937 / 20938 पोरबंदर – दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस
33 20989 / 20990 उदयपुर सिटी – चंडीगढ़ एक्सप्रेस
34 22987 / 22988 अजमेर – आगरा फोर्ट एक्सप्रेस
35 22995 / 22996 दिल्ली – जोधपुर एक्सप्रेस
36 64619 / 64620 ईदगाह आगरा – बाँदीकुई मेमू
37 64621 / 64622 ईदगाह आगरा – बाँदीकुई मेमू
38 9635 / 9636 जयपुर – रेवाड़ी पैसेंजर
39 51973 / 51974 मथुरा – जयपुर पैसेंजर
40 12015 / 12016 नई दिल्ली – दौराई शताब्दी एक्सप्रेस

 

इसी प्रकार, दौसा को 72 रेल सेवाओं द्वारा सेवित किया जा रहा है जो इसे मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ, उदयपुर सिटी, अजमेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, चंडीगढ़, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, काठगोदाम, मथुरा, आगरा, इंदौर, खजुराहो, वाराणसी, प्रयागराज, भुज, राजकोट, योग नगरी ऋषिकेश जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण गंतव्यों आदि से जोड़ती हैं। ये सेवाएं निम्नानुसार सूचीबद्ध हैं:-

क्र. सं. गाड़ी का नाम और संख्या
1 9635 / 9636 जयपुर – रेवाड़ी यात्री
2 12195 / 12196 आगरा फोर्ट – अजमेर एक्सप्रेस
3 12249 / 12250 शकूर बस्ती – जैसलमेर एक्सप्रेस
4 12403 / 12404 सुबेदारगंज – लालगढ़ एक्सप्रेस
5 12413 / 12414 अजमेर – जम्मू तवी एक्सप्रेस
6 12915 / 12916 साबरमती बड़ी लाइन – दिल्ली एक्सप्रेस
7 12983 / 12984 अजमेर – चंडीगढ़ गरीब रथ एक्सप्रेस
8 12985 / 12986 जयपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस
9 14311 / 14312 बरेली – भुज एक्सप्रेस
10 14321 / 14322 बरेली – भुज एक्सप्रेस
11 14661 / 14662 बाड़मेर – जम्मू तवी एक्सप्रेस
12 14715 / 14716 हिसार – जयपुर एक्सप्रेस
13 14733 / 14734 बठिण्डा – जयपुर एक्सप्रेस
14 14853 / 14854 वाराणसी सिटी – जोधपुर एक्सप्रेस
15 14863 / 14864 वाराणसी सिटी – जोधपुर एक्सप्रेस
16 14865 / 14866 वाराणसी सिटी – जोधपुर एक्सप्रेस
17 15013 / 15014 जैसलमेर – काठगोदाम एक्सप्रेस
18 15715 / 15716 किशनगंज – अजमेर एक्सप्रेस
19 19337 / 19338 इंदौर – दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस
20 19409 / 19410 साबरमती – थावे एक्सप्रेस
21 19411 / 19412 गांधीनगर कैपिटल – दौलतपुर चौक एक्सप्रेस
22 19415 / 19416 साबरमती – श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस
23 19609 / 19610 उदयपुर सिटी – योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस
24 19611 / 19612 अजमेर – अमृतसर एक्सप्रेस
25 19613 / 19614 अजमेर – अमृतसर एक्सप्रेस
26 19665 / 19666 खजुराहो – उदयपुर सिटी एक्सप्रेस
27 19715 / 19716 जयपुर – गोमती नगर एक्सप्रेस
28 20403 / 20404 सुबेदारगंज – लालगढ़ एक्सप्रेस
29 20487 / 20488 बाड़मेर – दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस
30 20489 / 20490 बाड़मेर – मथुरा एक्सप्रेस
31 20913 / 20914 राजकोट – दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस
32 20989 / 20990 उदयपुर सिटी – चंडीगढ़ एक्सप्रेस
33 22987 / 22988 अजमेर – आगरा फोर्ट एक्सप्रेस
34 22995 / 22996 दिल्ली – जोधपुर एक्सप्रेस
35 51973 / 51974 मथुरा – जयपुर यात्री
36 79601 / 79602 अजमेर – गंगापुर सिटी डीएमयू

 

12983/84 अजमेर – चंडीगढ़ गरीब रथ एक्सप्रेस का बाँदीकुई स्टेशन के निकट दौसा/अलवर में ठहराव निर्धारित है। इसके अलावा, गाड़ी सेवाओं के ठहराव का प्रावधान, यातायात औचित्य, परिचालन व्यवहार्यता, खंड पर अतिरिक्त समय की उपलब्धता और प्लेटफ़ॉर्म की लंबाई आदि जैसी समान अवसंरचना की उपलब्धता पर निर्भर करता है।

 

रेल संपर्कता को बढ़ाने के लिए, आगरा फोर्ट-बाँदीकुई दोहरीकरण (150 कि.मी.) का कार्य स्वीकृत किया गया है। भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

 

रेल मंत्रालय ने दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की है।

 

इस योजना में स्टेशनों में सुधार करने के लिए मास्टर योजना तैयार करना और उनका चरणबद्ध कार्यान्वयन शामिल है। इस मास्टर योजना में निम्नानुसार शामिल हैं –

  • स्टेशन और परिचलन क्षेत्रों तक पहुंच में सुधार,
  • स्टेशन का शहर के दोनों भागों के साथ एकीकरण,
  • स्टेशन भवन में सुधार,
  • प्रतीक्षालय, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, पानी के बूथ में सुधार,
  • यात्री यातायात के अनुरूप चौड़े पैदल पार पुल/एयर कॉनकोर्स का प्रावधान
  • लिफ्ट/स्वचालित सीढ़ियों/रैंप का प्रावधान
  • प्लेटफॉर्म की सतह और प्लेटफॉर्म पर कवर में सुधार/प्रावधान
  • ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ जैसी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क का प्रावधान,
  • पार्किंग क्षेत्र, यातायात के विभिन्न साधनों के साथ एकीकरण,
  • दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं,
  • बेहतर यात्री सूचना प्रणाली,
  • प्रत्येक स्टेशन पर आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक्जीक्यूटिव लाउंज, व्यावसायिक बैठकों के लिए नामित स्थान, लैंडस्केपिंग आदि का प्रावधान शामिल हैं।

 

इस योजना में आवश्यकतानुसार, चरणबद्ध एवं व्यवहार्य रूप से दीर्घकालिक और पर्यावरण अनुकूल समाधान, गिट्टी रहित पटरियों का प्रावधान आदि और दीर्घावधि में स्टेशन पर सिटी सेन्टरों के निर्माण की भी परिकल्पना की गई है।

अब तक, इस योजना के अंतर्गत विकसित करने हेतु 1337 स्टेशनों को चिह्नित किया गया है, जिनमें से बाँदीकुई रेलवे स्टेशन सहित 85 स्टेशन राजस्थान में स्थित हैं। राजस्थान में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकास के लिए चिह्नित किए गए स्टेशनों के नाम निम्नानुसार हैं:

 

राज्य स्टेशनों की संख्या स्टेशनों के नाम
राजस्थान 85 आबू रोड, अजमेर, अलवर, अनूपगढ़, असलपुर जोबनेर, बालोतरा, बांदीकुई, बारां, बाड़मेर, बयाना, ब्यावर, भरतपुर, भवानी मंडी, भीलवाड़ा, बिजयनगर, बीकानेर, बूंदी, चंदेरिया, छबड़ा गुगोर, चित्तौड़गढ़ जंक्शन, चूरू, डाकनिया तलाव, दौसा, डीग, देगाना, देशनोक, धौलपुर, डीडवाना, डूंगरपुर, फालना, फतेहनगर, फतेहपुर शेखावटी, गांधीनगर जयपुर, गंगापुर सिटी, गोगामेड़ी, गोटन, गोविंदगढ़, हनुमानगढ़, हिंडौन सिटी, जयपुर जं, जैसलमेर, जालौर, जवाई बांध, झालावाड़ सिटी, झुंझुनू, जोधपुर, कपासन, खैरथल, खेरली, कोटा जं, लालगढ़ जं, मंडल गढ़, मंडावर महवा रोड, मारवाड़ भीनमाल, मारवाड़ जंक्शन, मावली जंक्शन, मेड़ता रोड जं, नागौर, नरैना, नीम का थाना, नोखा, पाली मारवाड़, फलौदी जं, फुलेरा जं, पिंडवाड़ा, रायसिंह नगर, राजगढ़, रामदेवरा, रामगंजमंडी जंक्शन, राणा प्रतापनगर, रानी, रतनगढ़ जं, रेन, रींगस, सादुलपुर, सांगानेर, सवाई माधोपुर, श्री महावीरजी, सीकर, सोजत रोड, सोमेसर, श्रीगंगानगर, सुजानगढ़, सूरतगढ़, उदयपुर सिटी

राजस्थान में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य अच्छी गति से किए जा रहे हैं। अब तक, राजस्थान में इस योजना के तहत 12 स्टेशनों (बाड़मेर, बूंदी, देशनोक, फतेहपुर शेखावाटी, गंगापुर सिटी, गोगामेड़ी, गोविंद गढ़, जैसलमेर, खैरथल, मंडल गढ़, मंडावर माहवा रोड, राजगढ़) का कार्य पूरा हो चुका है। अन्य स्टेशनों पर भी कार्य अच्छी गति से किए गए हैं और उपरोक्त स्टेशनों में से कुछ स्टेशनों का प्रगति कार्य निम्नानुसार दिया गया है:

  • बाँदीकुई स्टेशन: 6 मीटर चौड़े पैदल पार पुल, नए स्टेशन भवन, बुकिंग कार्यालय, कॉनकोर्स, प्रांगण, शौचालय, प्रतीक्षालय कक्ष में सुधार, परिचलन क्षेत्र, प्लेटफॉर्म शेल्टर का कार्य पूरा किया जा चुका है। 12 मीटर चौड़े फुट पैदल पार पुल और प्लेटफॉर्म की सतह बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
  • बारां स्टेशन: पार्किंग स्थल के प्रावधान सहित परिचलन क्षेत्र में सुधार, प्लेटफॉर्म सं. 1 की सतह में सुधार, स्टेशन भवन और प्रांगण, जल निकासी कार्य, विभिन्न दिव्यांगजन सुविधाओं, नए शौचालय ब्लॉकों का निर्माण, प्रतीक्षालय कक्ष में सुधार, नए प्रतीक्षालय कक्ष का निर्माण, चाहरदीवारी में सुधार, प्लेटफॉर्म शेल्टरों के प्रावधान में सुधार का कार्य पूरा हो चुका है। 12 मीटर चौड़े नए पैदल पार पुल के निर्माण का कार्य शुरू किया गया है।
  • छबड़ा गुगोर स्टेशन: परिचलन क्षेत्र, पार्किंग, प्लेटफॉर्म सं. 1 की सतह, स्टेशन भवन, प्रांगण, जल निकासी, शौचालय, प्रतीक्षालय कक्ष, चाहरदीवारी और प्लेटफॉर्म शेल्टरों में सुधार का कार्य पूरा किया जा चुका है। 12 मीटर चौड़े पैदल पार पुल का कार्य शुरू कर दिया गया है।
  • हिण्डौन सिटी स्टेशन: परिचलन क्षेत्र, पार्किंग, प्लेटफॉर्म सं. 1 की सतह, स्टेशन भवन, प्रांगण, जल निकासी, शौचालय, प्रतीक्षालय कक्ष, चाहरदीवारी, प्लेटफॉर्म कक्ष और लिफ्ट में सुधार का कार्य पूरा किया जा चुका है। 12 मीटर चौड़े पैदल पार पुल का कार्य शुरू कर दिया गया है।
  • बयाना स्टेशन: परिचलन क्षेत्र, पार्किंग, प्लेटफॉर्म सं. 1, 2 और 3 की सतह, स्टेशन भवन, प्रांगण, जल निकासी, शौचालय, प्रतीक्षालय कक्ष, चाहरदीवारी, प्लेटफॉर्म कक्ष और लिफ्ट में सुधार का कार्य पूरा किया जा चुका है। 12 मीटर चौड़े पैदल पार पुल का कार्य शुरू कर दिया गया है।

इसके अतिरिक्त, भारतीय रेल पर स्टेशनों का विकास/पुनर्विकास/उन्नयन/आधुनिकीकरण सतत् और निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और इस संबंध में कार्यों की पारस्परिक प्राथमिकता और निधियों की उपलब्धता के अध्यधीन, आवश्यकतानुसार कार्य शुरू किए जाते हैं। स्टेशन का विकास/पुनर्विकास/उन्नयन/आधुनिकीकरण स्टेशन के कोटि/स्थिति/ संभाले गए यातायात आदि के आधार पर किया जाता है।

 

रेलवे स्टेशनों का विकास/उन्नयन जटिल प्रकृति का होता है जिसमें यात्रियों और रेलगाड़ियों की संरक्षा शामिल होती है और इसके लिए दमकल क्लीयरेंस, धरोहर, पेड़ों की कटाई, विमानपत्तन स्वीकृति इत्यादि जैसी विभिन्न सांविधिक स्वीकृतियों की आवश्यकता होती है। इनकी प्रगति जनोपयोगी सेवाओं (जिनमें जल/सीवेज लाइन, ऑप्टिकल फाइबर केबल, गैस पाइप लाइन, पावर/सिगनल केवल इत्यादि शामिल हैं) को स्थानांतरित करना, अतिलंघन, यात्री आवागमन को बाधित किए बिना रेलगाड़ियों का परिचालन, उच्च वोल्टेज बिजली लाइनों के निकट किए जाने वाले कार्यों के कारण गति प्रतिबंध आदि जैसी ब्राउन फील्ड संबंधी चुनौतियों के कारण भी प्रभावित होती है और ये कारक कार्य के समापन समय को प्रभावित करते हैं। अत:, इस चरण पर कोई  समय-सीमा नहीं बताई जा सकती है।

इसके अलावा, अमृत भारत स्टेशन योजना सहित स्टेशनों के विकास/उन्नयन/आधुनिकीकरण को आम तौर पर योजना शीर्ष-53 ‘ग्राहक सुविधाएं’ के तहत वित्त पोषित किया जाता है। योजना शीर्ष-53 के तहत आवंटन और व्यय का विवरण क्षेत्रीय रेलवे-वार रखा जाता है, न कि कार्य-वार या स्टेशन-वार या    राज्य-वार। राजस्थान पांच रेलों क्षेत्रों, अर्थात्, उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, पश्चिम रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आता है। वर्तमान वर्ष के लिए, 4,797 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं जिसमें (दिसंबर, 2025 तक) 3,824 करोड़ रुपए का व्यय उपगत किया गया है।

 

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here