कुलाधिपति ने जारी किए आदेश
जयपुर, 02 APRAIL। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे ने आदेश जारी करते हुए प्रो. रमन कुमार दवे को राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर का नया कुलगुरु (Vice Chancellor) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्य सरकार के परामर्श के बाद की गई है।
राजभवन द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रो. दवे की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
विश्वविद्यालय को मिलेगा नया नेतृत्व
प्रो. दवे की नियुक्ति को विश्वविद्यालय प्रशासन और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को नई दिशा मिलेगी।
