नई दिल्ली, 8 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह शानदार जीत टीम के असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन टीम वर्क का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त हौसला और आत्मविश्वास दिखाया। इस ऐतिहासिक जीत ने देश के हर नागरिक के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने संदेश में लिखा—
“चैंपियन्स!
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई।
यह शानदार जीत टीम के असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क को दर्शाती है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने ज़बरदस्त हौसला दिखाया।
इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है।
शाबाश, टीम इंडिया!”
