नई दिल्ली, 11 FEB। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में हुई गोलीबारी की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में भारत, कनाडा के लोगों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि कनाडा में हुई भयावह गोलीबारी से वे अत्यंत स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवारों के दुख में भारत सहभागी है।
प्रधानमंत्री के इस संदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवीय संवेदना और सहयोग के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।
