- Advertisement -

एमजीएम पब्लिक स्कूल के नन्हे सितारों का वार्षिकोत्सव ‘आरंभ – द बिगिनिंग’ कल

- Advertisement -
- Advertisement -

एनसीआर संदेश /अलवर। शहर के राव तुलाराम सर्किल के समीप स्थित एमजीएम पब्लिक स्कूल में लिटिल किड्स का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह “आरंभ – द बिगिनिंग” शनिवार, 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

विद्यालय की प्रधानाचार्य नमिता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिओम मीणा, संयुक्त आयुक्त एसजीएसटी होंगे। उनके सान्निध्य में नन्हे विद्यार्थियों की प्रतिभा का मंचन किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जिनमें नृत्य, संगीत और आकर्षक मंच प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी। इसके पश्चात वर्षभर शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे सुबह 10:30 बजे तक अपनी-अपनी सीट ग्रहण कर लें, ताकि कार्यक्रम समय पर प्रारंभ हो सके। साथ ही, कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखने हेतु मोबाइल फोन स्विच ऑफ रखने का आग्रह भी किया गया है। विद्यालय की ओर से अभिभावकों को आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं, जो दो व्यक्तियों के लिए वैध रहेंगे।

विद्यालय परिसर में इस आयोजन को लेकर बच्चों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। “आरंभ” नन्हे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त शुरुआत साबित होगा।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here