- Advertisement -

कुनो में फिर गूंजी खुशखबरी: चीता ‘ज्वाला’ ने 5 शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या 53 पहुंची

- Advertisement -
- Advertisement -

नई दिल्ली, 09 MARCH । Cheetah संरक्षण के क्षेत्र में भारत को बड़ी सफलता मिली है। Jwala नाम की मादा चीता ने Kuno National Park में पांच शावकों को जन्म दिया है। इस नए जन्म के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है। वहीं भारत में जन्मे चीतों के शावकों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री Bhupender Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि ‘ज्वाला’ तीसरी बार सफलतापूर्वक मां बनी है। यह भारतीय धरती पर चीतों के 10वें सफल प्रजनन का प्रतीक है और देश की चीता संरक्षण यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि Project Cheetah से जुड़े पशु चिकित्सकों, फील्ड स्टाफ और वन विभाग के अधिकारियों की कड़ी मेहनत, कौशल और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने इसे वन्यजीव संरक्षण के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण बताया।

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता Gamini भी दूसरी बार मां बनी और उसने चार शावकों को जन्म दिया। इसके अलावा 28 फरवरी 2026 को बोत्सवाना से लाए गए 9 चीते (6 मादा और 3 नर) को भी कुनो राष्ट्रीय उद्यान में बने क्वारंटीन बाड़ों में रखा गया है। ये चीते फिलहाल स्वास्थ्य निगरानी और अनुकूलन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, जिसके बाद उन्हें धीरे-धीरे जंगल में छोड़ा जाएगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, कुनो राष्ट्रीय उद्यान में लगातार हो रहा सफल प्रजनन भारत में चीतों की पुनर्स्थापना (Reintroduction) योजना की सफलता को दर्शाता है और वन्यजीव संरक्षण के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

 

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here