- Advertisement -

7 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास, ऊर्जा मंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा

- Advertisement -
- Advertisement -

जयपुर, 2 मार्च। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के 7 मार्च को प्रस्तावित कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शम्भुपुरा स्थित कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, पूर्व विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, कोटा जिला कलक्टर पीयूष समारिया, बूंदी जिला कलक्टर अक्षय गोदारा तथा बूंदी पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री नागर ने कार्यक्रम स्थल के पास बनाए जा रहे हेलीपैड का अवलोकन करते हुए वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए सभी तकनीकी एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन की सुविधा के लिए संपर्क सड़कों, बस रूट चार्ट, पार्किंग व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सुचारु रखने पर विशेष जोर दिया।

इसके अलावा आयोजन स्थल पर तैयार किए जा रहे मुख्य मंच, विशाल डोम और आमजन के बैठने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए नियमित पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए, ताकि धूल से लोगों को परेशानी न हो।

ऊर्जा मंत्री ने दोनों जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पुलिस जाब्ते की तैनाती, पेयजल एवं चल शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाएं।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here