- Advertisement -

मानव-वन्यजीव संघर्ष: किसान-लेपर्ड आमने-सामने, आत्मरक्षा में कुल्हाड़ी से किया वार लेपर्ड की हुई मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

अलवर, 07 फरवरी । कोटपूतली बहरोड़ जिले के खरखड़ी गाँव में खेत में काम कर रहे एक किसान पर लेपर्ड के अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद किसान और लेपर्ड के बीच करीब 15 मिनट तक आमने-सामने संघर्ष चला। लेपर्ड ने किसान के मुंह और गर्दन पर पंजों से कई वार किए, जिससे नारायणपुर थाना क्षेत्र के लहरखड़ी गाँव निवासी श्रवण गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जान बचाने के लिए किसान ने पास ही रखी कुल्हाड़ी से आत्मरक्षा में हमला किया, जिससे लेपर्ड के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल किसान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। वन अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्मरक्षा का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पूरी घटना की जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here