खैरथल-तिजारा, 24 फरवरी।
जिला कलक्टर डॉ आर्तिका शुक्ला द्वारा गठित जांच समिति ने भिवाड़ी एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों का व्यापक सर्वे एवं निरीक्षण अभियान चलाया। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुमित्रा मिश्र ने बताया कि 17 से 23 फरवरी 2026 के बीच विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है।
2,515 इकाइयों का निरीक्षण, 1,058 को नोटिस
रीको प्रथम, रीको द्वितीय, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, फैक्ट्री एवं बॉयलर्स विभाग, श्रम विभाग तथा नगर परिषद भिवाड़ी (अग्निशमन शाखा) ने कुल 2,515 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया।
इनमें से 1,058 इकाइयों में विभागीय मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए।
विभागवार कार्रवाई
-
रीको प्रथम: 512 निरीक्षण, 106 नोटिस
-
रीको द्वितीय: 586 निरीक्षण, 217 नोटिस
-
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल: 563 निरीक्षण, 47 नोटिस
-
फैक्ट्री एवं बॉयलर्स विभाग: 303 निरीक्षण, 194 नोटिस
-
श्रम विभाग: 85 निरीक्षण, 2 नोटिस
-
नगर परिषद भिवाड़ी (अग्निशमन): 466 निरीक्षण, 392 नोटिस
सबसे अधिक नोटिस अग्निशमन विभाग द्वारा जारी किए गए, जिससे सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियों की ओर संकेत मिलता है।
जांच अभियान जारी
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शेष औद्योगिक इकाइयों की जांच प्रक्रिया अभी जारी है और जहां भी विभागीय नियमों का उल्लंघन मिलेगा, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा यह विशेष अभियान सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण और श्रम कानूनों की अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
