- Advertisement -

बजट 2026-27: खैरथल-तिजारा को विकास की बड़ी सौगात, सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर फोकस

- Advertisement -
- Advertisement -

खैरथल-तिजारा, 11feb । राजस्थान सरकार के बजट 2026-27 में नवगठित खैरथल-तिजारा जिले के लिए विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला की घोषणा की गई है। सड़क, शहरी ढांचा, औद्योगिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

 सड़क और निर्माण कार्य

1.65 करोड़ रुपये की लागत से जिंदोली घाटी हनुमान मंदिर सड़क का निर्माण किया जाएगा।

  • तिजारा में 5 करोड़ रुपये की लागत से डाक बंगले का निर्माण होगा।
    तिजारा व टपूकड़ा में ड्रेनेज व सीवरेज कार्यों की 20 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की जाएगी।
    टपूकड़ा नगर पालिका में 2 करोड़ रुपये से नाला निर्माण होगा।
    भिवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र में 2 करोड़ रुपये से पार्कों का पुनर्विकास किया जाएगा।
    भिवाड़ी में जलभराव, वर्षा जल निकासी और बाढ़ सुरक्षा के लिए विशेष कार्य होंगे।
    बिजली और औद्योगिक विकास
    सलारपुर (तिजारा) में 220 केवी जीएसएस का निर्माण किया जाएगा।
    मुंडावर क्षेत्र में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
    भिवाड़ी, कहरानी और चोपानकी में औद्योगिक क्षेत्रों के लिए सड़क, पानी और बिजली जैसी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
    पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण
    भिवाड़ी में 50 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट प्लांट स्थापित किया जाएगा।
    तिजारा में कंटीन्यूअस एंबिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगाया जाएगा।
    धोकलनाथ आश्रम तालाब (मुंडावर) और बाबा दुर्लभनाथ आश्रम तालाब (कुतुबपुर, कोटकासिम) के निर्माण, मरम्मत और जीर्णोद्धार के कार्य होंगे।
    स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा
    खैरथल-तिजारा आयुर्वेद चिकित्सालय को जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा।
    जिले में 25-25 क्षमता के बाल गृह तथा 50-50 क्षमता के ऑब्जरवेशन होम स्थापित किए जाएंगे।
    एससी/एसटी वृत कार्यालय और मानव तस्करी विरोधी यूनिट की स्थापना होगी।
    प्रशासनिक व संस्थागत सुदृढ़ीकरण
    मिनी सचिवालय, प्रमुख कार्यालय भवन, नई पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों में आधारभूत विकास कार्य किए जाएंगे।
    ततारपुर और टपूकड़ा पंचायत समितियों में वीसी सेटअप लगाए जाएंगे।
    जिले में अभय कमांड सेंटर की स्थापना की जाएगी।
    जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार और नए उपहार विक्रय केंद्र शुरू किए जाएंगे।
    सैनिक कल्याण
    प्रदेश में सेवारत और पूर्व सैनिकों के लिए खैरथल सहित कई जिलों में इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स स्थापित करने का प्रस्ताव है। प्रथम चरण में चार जिलों में 36 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य होगा।
    इन घोषणाओं से खैरथल-तिजारा जिले में आधारभूत ढांचे, औद्योगिक निवेश, पर्यावरण प्रबंधन और प्रशासनिक सेवाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।
- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here