- Advertisement -

नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अलवर में कायस्थ समाज ने जताई खुशी

- Advertisement -
- Advertisement -

अलवर। 20 जनवरी।  नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर अलवर में कायस्थ समाज द्वारा हर्ष और उल्लास के साथ खुशी व्यक्त की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी एडवोकेट वर्षा सक्सैना एवं कायस्थ सभा अध्यक्ष अविनाश माथुर के नेतृत्व में समाज के लोगों ने एकत्र होकर आतिशबाजी की और मिठाई का वितरण किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजबंधुओं ने श्री नितिन नवीन जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

वहीं भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी एडवोकेट वर्षा सक्सैना ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी में युवाओं को नेतृत्व और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, जिससे संगठन और समाज दोनों को मजबूती मिलेगी।

कायस्थ सभा अध्यक्ष अविनाश माथुर ने विश्वास दिलाया कि कायस्थ समाज हर परिस्थिति में नितिन नवीन के साथ खड़ा रहेगा तथा पार्टी और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध रहेगा।

इस अवसर पर महावीर प्रसाद माथुर, अजीत माथुर, लोकेश माथुर, हेमंत माथुर, दिनेश महतो, प्रदीप माथुर, अक्षय कुलश्रेष्ठ, हुंडी लाल, कपिल सक्सेना, जगत सक्सेना, नवल भटनागर, निधि सक्सेना, विधित माथुर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here