- Advertisement -

रक्तदान से राष्ट्रसेवा, झांकी से सामाजिक संदेश: अलवर में महात्मा फुले जयंती पर 7 दिन चलेगा समाज जागरण अभियान

- Advertisement -
- Advertisement -

मनीष बावलिया /अलवर, 03 मार्च । समाज सुधार, शिक्षा और समानता के प्रतीक महात्मा ज्योति राव फुले की जयंती इस बार अलवर में केवल उत्सव नहीं बल्कि समाज जागरण अभियान के रूप में मनाई जाएगी।

सैनी समाज संगठनों के संयुक्त प्रयास से आयोजित 7 दिवसीय कार्यक्रम सेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा प्रोत्साहन और सामाजिक एकता का संदेश देगा।

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के पावन अवसर पर अलवर जिला सैनी महासभा संस्थान, राष्ट्रीय सैनी सभा और सैनी समाज विद्यार्थी उन्नत शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 7 दिवसीय कार्यक्रम होंगे। इस संबंध में आज आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
विकास बबेरवाल ने बताया कि यह आयोजन राजस्थान में महात्मा फुले की जयंती पर चलने वाला सबसे लंबा (7 दिवसीय) कार्यक्रम होगा। जिसकी शुरुआत 05 अप्रैल से रक्तदान शिविर और प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ होगी।

यह रहेंगे 7 दिवसीय कार्यक्रम

05 अप्रैल को ‘दा रिवाज रिसोर्ट’, कंपनी बाग रोड पर सुबह 09:15 बजे से रक्तदान शिविर और10.15 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा और मशहूर पंजाबी सिंगर राज सैनी हिसार 12 बजे कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

06 अप्रैल: पौधारोपण कार्यक्रम सुबह 10:15 बजे।

07 अप्रैल: गौ-सेवा एवं स्वामीमणि सुबह 10:15 बजे।

08 अप्रैल: राजकीय विद्यालय के बच्चों को सामग्री वितरण।

09 अप्रैल: जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम।

10 अप्रैल को दीपदान एवं भव्य आतिशबाजी शाम 07:15 बजे।

11 अप्रैल को भव्य झांकी एवं वाहन रैली। यह रैली दोपहर 03:15 बजे मावली माता मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ज्योतिबा फुले सर्किल पर संपन्न होगी।

 

समाज की प्रतिभाओ का होगा सम्मान

अध्यक्ष अनिल सैनी ने बताया कि समारोह में उन छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा जिन्होंने 10वीं/12वीं में 80% या उससे अधिक और स्नातक में 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही NEET, JEE, IAS, RAS सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित प्रतिभाओ का सम्मान किया जायेगा।

समाज के लोगों से जुड़ने की अपील

समाज के कमल सैनी, विकास बबेरवाल, रामप्रसाद सैनी, दशरथ सैनी, पवन सैनी, प्रेम कोलावत और अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने सैनी समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here