बीकानेर/जोधपुर, 10 अप्रैल 2026/
बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण के तहत चल रहे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण 14 से 30 अप्रैल तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान जोधपुर मंडल से चलने और गुजरने वाली कई ट्रेन सेवाओं में बदलाव किया गया है।
डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार इस कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द, कुछ को आंशिक रूप से रद्द तथा कई को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।
पूरी तरह रद्द ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी: 25 से 28 अप्रैल (4 ट्रिप)
- ट्रेन संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर: 26 से 29 अप्रैल (4 ट्रिप)
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
- 14891 जोधपुर-हिसार: 14 से 29 अप्रैल तक चूरू तक ही चलेगी, चूरू-हिसार के बीच रद्द
- 14892 हिसार-जोधपुर: 15 से 30 अप्रैल तक चूरू से चलेगी, हिसार-चूरू के बीच रद्द
अन्य बदलाव:
- 14823 जोधपुर-रेवाड़ी (15 अप्रैल): लोहारू तक ही संचालित
- 22915 बांद्रा टर्मिनस-हिसार (27 अप्रैल): चूरू तक
- 22916 हिसार-बांद्रा टर्मिनस (28 अप्रैल): चूरू से संचालित
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
इस अवधि में कई ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलाई जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:
22471 लालगढ़-दिल्ली सराय, 22472 दिल्ली सराय-लालगढ़, 22421 दिल्ली सराय-जोधपुर, 12324 बाड़मेर-हावड़ा, 15624 कामाख्या-भगत की कोठी, 12371/12372 हावड़ा-बीकानेर, 12259/12260 सियालदाह-बीकानेर, 19271 भावनगर-हरिद्वार, 19027/19028 बांद्रा-जम्मूतवी और 22482 दिल्ली सराय-जोधपुर।
ये ट्रेनें रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा, जयपुर और डेगाना होते हुए संचालित होंगी।
देरी से चलने वाली ट्रेन
- 14823 जोधपुर-रेवाड़ी: 15 अप्रैल को 4 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।
