- Advertisement -

श्रीलंका तट के पास ईरानी जहाज़ पर बड़ा हमला, 80 से ज्यादा लोगों की मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

कोलंबो/तेहरान, 05 march। श्रीलंका के तट के पास एक ईरानी नौसैनिक जहाज़ पर हुए हमले के बाद बड़ा समुद्री हादसा सामने आया है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार जहाज़ डूबने से 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद श्रीलंका की सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को समुद्री क्षेत्र में संदिग्ध हमले के बाद जहाज़ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ ही समय में समुद्र में डूब गया। आशंका जताई जा रही है कि जहाज़ पर टॉरपीडो या पनडुब्बी से हमला किया गया हो, हालांकि हमले के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

श्रीलंकाई सेना और नौसेना द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 87 नाविकों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं जहाज़ पर सवार 32 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। लापता लोगों की तलाश के लिए समुद्र में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
घटना के बाद समुद्री सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस घटना को लेकर चिंता जताई जा रही है और हमले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हमले की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here