दिल्ली, 06 अप्रैल । प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चा में आए आईआईटी बाबा अभय सिंह ने शादी कर ली है। उनकी शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है।
जानकारी के अनुसार, अभय सिंह ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्थित प्रसिद्ध अघंजर मंदिर में विवाह संपन्न किया। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ हुए इस विवाह में सीमित लोग ही शामिल हुए।
शादी के बाद अब आईआईटी बाबा अपनी पत्नी के साथ पहली बार घर पहुंचे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं।
महाकुंभ से मिली थी पहचान
प्रयागराज महाकुंभ के दौरान अभय सिंह अपने अलग अंदाज और आध्यात्मिक जीवनशैली के कारण सुर्खियों में आए थे। IIT से पढ़ाई करने के बाद सनातन मार्ग अपनाने की उनकी कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
शिवरात्रि पर लिया सात फेरे का संकल्प
बताया जा रहा है कि उन्होंने भगवान शिव को साक्षी मानकर महाशिवरात्रि के दिन विवाह किया। शादी सादगीपूर्ण और धार्मिक वातावरण में संपन्न हुई।
