- Advertisement -

माताजी वरहालम्मा की 33वीं पुण्यतिथि पर प्रतिमा स्थापना, आईएएस गौरी शंकर ने दिया माता-पिता की सेवा का संदेश

- Advertisement -
- Advertisement -

खैरथल | 11 अप्रैल 2026। सेवानिवृत निदेशक वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार आईएएस गौरी शंकर ने अपनी माताजी वरहालम्मा की 33वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को ग्राम लालपुर, खुशखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र स्थित शिव कुटीर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने माता-पिता सूर्य नारायण और वरहालम्मा की प्रतिमाओं की विधिवत स्थापना करवाई। पंडितजी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कर प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।

पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, परिचितों और परिजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में शंकर विजय की पत्नी रजनी गौरी शंकर, आईएएस एम कंकाजी सहित परिवार के सदस्य और समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

अलवर से शुभकामनाएं देने पहुंचे लोगों में पूर्व पार्षद गोरी शंकर विजय, मनोज विजयवर्गीय, प्रकाश गुप्ता और मनीष बावलिया भी शामिल रहे।

संदेश: माता-पिता की सेवा सबसे बड़ा धर्म

इस मौके पर आईएएस गौरी शंकर ने कहा कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने माता-पिता का सम्मान करे, उनकी सेवा और देखभाल करे, क्योंकि माता-पिता ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी और मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने कहा कि “हम आज जो भी हैं, अपने माता-पिता की मेहनत और आशीर्वाद से हैं—उनका आदर और सेवा करना ही सच्चा धर्म है।”

सामुदायिक सद्भाव का संदेश

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया और कहा कि इस तरह के आयोजन पारिवारिक मूल्यों, परंपराओं और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। भंडारे में सभी ने साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया, जिससे सामुदायिक एकता का संदेश भी गया।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here