- Advertisement -

16 मार्च से जयपुर में शुरू होगी गृह रक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया, 269 पदों के लिए 67,943 अभ्यर्थी शामिल होंगे

- Advertisement -
- Advertisement -

जयपुर, 09 MARCH। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, जयपुर में वर्ष 2022 के लिए स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा राजस्थान, जयपुर (फतेहपुरा वेगस) में संपन्न होगी।

निदेशालय, गृह रक्षा राजस्थान द्वारा गठित चयन समिति (बोर्ड) के सदस्यों की मौजूदगी में यह नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। चयन समिति में केन्द्र/गण के समादेष्टा या गण समादेष्टा, गृह रक्षा महानिदेशक के प्रतिनिधि तथा जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

इस नामांकन प्रक्रिया में 269 रिक्त पदों के लिए कुल 67 हजार 943 अभ्यर्थी भाग लेंगे। विभाग की ओर से सभी अभ्यर्थियों को मोबाइल एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी।

इसके बाद अभ्यर्थी दिए गए लिंक या विभागीय वेबसाइट
http://home.rajasthan.gov.in/homeguards
पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

गृह रक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया लगभग तीन सप्ताह तक चलने की संभावना है। इस दौरान विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय के अनुसार बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए सभी महत्वपूर्ण निर्देशों की पालना करना आवश्यक होगा।

नामांकन के समय अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। इनमें मूल निवास प्रमाण-पत्र, आयु प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, विशेष योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, चिकित्सा प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र तथा पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र आदि शामिल हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि नामांकन स्थल में प्रवेश के बाद किसी भी अभ्यर्थी को ग्राउंड से बाहर जाकर दस्तावेज लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 0141-2377797 पर संपर्क किया जा सकता है।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here