राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर के कुलगुरु बनने के बाद पहली औपचारिक मुलाकात
जयपुर, 7 अप्रैल। राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे से मंगलवार को लोकभवन में राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. रमन कुमार दवे ने शिष्टाचार भेंट की।
कुलगुरु पदभार संभालने के बाद प्रो. दवे की राज्यपाल से यह पहली औपचारिक मुलाकात रही। इस दौरान विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास, शोध गतिविधियों तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के समग्र विकास, नवाचार आधारित शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, अनुशासन और शोध संस्कृति को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।
प्रो. रमन कुमार दवे ने विश्वविद्यालय की वर्तमान योजनाओं और आगामी शैक्षणिक लक्ष्यों की जानकारी भी राज्यपाल को दी।
