- Advertisement -

महिला दिवस पर ‘FIT WOMEN NATION’ महिला मैराथन को हरी झंडी, महिलाओं को दिया फिटनेस व सशक्तिकरण का संदेश

- Advertisement -
- Advertisement -

जयपुर/अलवर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर के पुरजन विहार (कंपनी बाग) से आयोजित ‘FIT WOMEN NATION’ महिला मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और विभिन्न आयु वर्ग की प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनके योगदान से ही राष्ट्र मजबूत बनता है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मैराथन महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में भी सहायक होती हैं। उन्होंने महिलाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मैराथन के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here