- Advertisement -

अब बाजार में ‘नकली टूथपेस्ट’ का खेल! दिल्ली में फर्जी Sensodyne बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार 

- Advertisement -
- Advertisement -

नई दिल्ली, 04 अप्रैल। देश की राजधानी दिल्ली में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाला बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मशहूर ब्रांड Sensodyne के नाम पर नकली टूथपेस्ट बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस कार्रवाई में हजारों नकली ट्यूब, कच्चा माल और मशीनरी बरामद की गई है।

 गुप्त सूचना पर मारी गई रेड

पुलिस को सूचना मिली थी कि बाहरी दिल्ली के खंजावाला के महावीर विहार, सी-ब्लॉक में एक गोदाम में नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट बनाया जा रहा है। जिसे बाजार में सप्लाई किया जा रहा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी कर पूरे रैकेट का खुलासा किया।

छापे के दौरान मौके पर मजदूर सस्ते और घटिया पेस्ट को ब्रांडेड ट्यूब में भरते हुए मिले, जिन्हें बाद में असली कंपनी का उत्पाद बताकर बेचा जाता था।

घटिया केमिकल से बन रहा था टूथपेस्ट

जांच में सामने आया कि आरोपी लोकल स्तर पर तैयार निम्न गुणवत्ता वाले केमिकल्स का इस्तेमाल कर रहे थे। बिना किसी गुणवत्ता जांच और लाइसेंस के पेस्ट तैयार कर मशीनों से ट्यूब में भरकर पैक किया जाता था। पैकिंग इतनी असली जैसी थी कि ग्राहक आसानी से धोखा खा जाते थे।

 भारी मात्रा में नकली सामान जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बरामद किया: हजारों भरे हुए नकली टूथपेस्ट ट्यूब,  10 हजार से ज्यादा खाली ट्यूब,  करीब 130 किलो नकली पेस्ट, पैकेजिंग बॉक्स, कैप, रैपर और गोंद, ट्यूब फिलिंग व सीलिंग मशीनें
यह सामान बड़े स्तर पर बाजार में सप्लाई के लिए तैयार किया जा रहा था।

फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में फैक्ट्री संचालक हरिओम मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह किराए के गोदाम से लंबे समय से यह अवैध कारोबार चला रहा था।

 सेहत के लिए बड़ा खतरा

अधिकारियों के अनुसार, नकली टूथपेस्ट में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स मानकों के अनुसार नहीं होते, जिससे दांत और मसूड़ों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि नकली माल किन-किन बाजारों में सप्लाई किया गया।

 पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सस्ते या संदिग्ध पैकिंग वाले उत्पाद खरीदने से बचें और केवल विश्वसनीय दुकानों से ही दैनिक उपयोग का सामान खरीदें।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here