जयपुर, 01फरवरी। केंद्रीय बजट को लेकर राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए इसे समावेशी, प्रगतिशील और दूरदर्शी बताया है।
संजय शर्मा ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के निर्माण का एक सशक्त रोडमैप प्रस्तुत करता है, जिसमें बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ग्रामीण समृद्धि से लेकर पर्यटन, युवा शक्ति की भागीदारी से लेकर मजबूत अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, रेल सेवा और जनकल्याण तक सभी क्षेत्रों को समाहित किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस बजट के तीन प्रमुख कर्तव्य हैं—
निवेश और रोजगार के माध्यम से आर्थिक विकास को गति देना,
नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और नए अवसर उपलब्ध कराना,
सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना।
वन मंत्री ने कहा कि आधुनिकता और विरासत का यह संतुलन भारत को एक स्वस्थ, समर्थ और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करेगा। यह बजट देश की दीर्घकालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य की चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करता है।
