- Advertisement -

भाजपा में नवीन युवा युग का प्रारंभ – अशोक गुप्ता

- Advertisement -
- Advertisement -

अलवर, 20 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी जिला अलवर दक्षिण द्वारा नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के अवसर पर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में अशोक सर्किल पर आतिशबाजी कर मिठाइयों का वितरण किया गया और कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि नितिन नवीन के रूप में भाजपा को सशक्त और दूरदर्शी युवा नेतृत्व मिला है। उनके नेतृत्व में पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी और संगठन और अधिक मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस सहित देश की अन्य प्रमुख पार्टियां परिवारवाद को बढ़ावा देती हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी मेहनत और निष्ठा के बल पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर नेतृत्व कर सकता है।

कार्यक्रम में महामंत्री ऋषिराज शर्मा, नरेश गोयल, निवर्तमान महापौर घनश्याम गुर्जर, उपाध्यक्ष हुकुम भागना, मूलचंद डींगवाल, प्रमोद विजय, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौर, विशाल साहू, सूबे सिंह चौधरी, सतीश पटेल, दिनेश खंडेलवाल, अविनाश माथुर, पंडित दीपक शर्मा, गोवर्धन सिंह सिसोदिया, मनोज चौहान, सुमन चौधरी, भूपेंद्र सिंह राठौड़, हेतराम यादव, रमाकांत यादव, सीताराम चौधरी, पदम सैनी, सीताराम किराड, अशोक वर्मा, राजकुमार पांडा, रविराज सिंह चौहान, संजय जैन, रजनीश जेमन, वर्षा माथुर, सागर यादव, नवीन यादव, मोहित गुप्ता, रवि यादव, कमलकांत जांगिड़, श्यामसुंदर यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने दी।

 

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here