- Advertisement -

जयपुर से ‘भारत विस्तार’ का शुभारंभ: किसान 155261 पर कॉल कर पाएंगे तुरंत समाधान, AI से जुड़ेगा खेती का भविष्य

- Advertisement -
- Advertisement -

जयपुर, 17 फरवरी 2026। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर से भारत विस्तार योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर किसान केंद्रित AI हैकथन और एग्रीकोष AI स्ट्रेटजी रोडमैप का भी अनावरण किया गया।

155261 पर कॉल, तुरंत मिलेगा समाधान

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि भारत विस्तार योजना के तहत किसान 155261 नंबर पर डायल कर खेती से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसी नंबर से देशभर की मंडियों के बाजार भाव भी जाने जा सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा हिंदी और अंग्रेजी में शुरू की गई है, जिसे जल्द ही 11 अन्य भाषाओं में विस्तार दिया जाएगा।

AI से होगी कृषि में डिजिटल क्रांति

चौहान ने कहा कि भारत विस्तार योजना कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति का शंखनाद है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित यह प्लेटफॉर्म किसानों को एक ही स्थान पर फसल, बीज, खाद, सिंचाई, मौसम, बीमा और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएगा। योजना के अंतर्गत किसान आईडी (किसान पहचान पत्र) भी तैयार किया जा रहा है, जिससे किसानों की समग्र जानकारी एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी।

किसान हित सर्वोपरि: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित सर्वोपरि हैं। एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीद, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्राकृतिक खेती, कृषि विविधीकरण और इंटीग्रेटेड फार्मिंग जैसे फैसलों से अन्नदाता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दूध व अन्य डेयरी उत्पादों का आयात नहीं किया जाएगा, जिससे पशुपालकों के हित सुरक्षित रहेंगे।

राजस्थान कृषि नवाचार में अग्रणी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए विकसित किसान जरूरी है। AI आधारित भारत विस्तार योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान में सूक्ष्म सिंचाई के क्षेत्र में राज्य देश में प्रथम स्थान पर है। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से 3 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। अब तक 11 हजार करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं, जबकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 6473 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है।

एक प्लेटफॉर्म पर सारी जानकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि भारत विस्तार योजना का उद्देश्य किसानों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म के बजाय एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्थानीय भाषा में सभी जानकारियां उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, सांसद मंजू शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, आईसीएआर के महानिदेशक ICAR सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और देशभर के कृषि मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

भारत विस्तार योजना के जरिए AI संचालित डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना का उपयोग कर किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और जोखिम कम करने की दिशा में इसे एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here