- Advertisement -

ब्यावर में मसाला फैक्ट्री पर केंद्रीय दल का छापा, 5480 किलो मिर्च पाउडर और 1400 किलो चापड़ सीज

- Advertisement -
- Advertisement -

चापड़ मिलाकर तैयार किए जा रहे थे मसाले, देर रात तक चली कार्रवाई

जयपुर/ब्यावर, 10 अप्रैल 2026/ 

अजमेर जिले के ब्यावर में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय दल ने एक मसाला फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में मिलावटी मसाले जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान 5480 किलो मिर्च पाउडर और 1400 किलो चापड़ मौके पर ही सीज किया गया।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में चल रहे “शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार” अभियान के तहत की गई।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के अनुसार, अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के सुपरविजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत की टीम ने मिलावटी मसालों की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की।

बुधवार देर रात तक चली इस कार्रवाई में ब्यावर के सराधना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मैसर्स महावीर गृह उद्योग पर छापा मारा गया। यहां कलर और चापड़ मिलाकर मिर्च पाउडर तैयार किया जा रहा था। मौके पर चापड़ से भरी गाड़ी भी बरामद हुई, जिसे मसालों में मिलाकर बाजार में बेचने की तैयारी थी।

इसके अलावा संबंधित दूसरी फर्म मैसर्स गुलाब चंद-उत्तम चंद के परिसर में भी जांच की गई, जहां मिर्च, धनिया और हल्दी की पिसाई का काम चल रहा था। टीम ने यहां से हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर और साबुत मिर्च के नमूने लिए।

कार्रवाई के दौरान 1550 किलो हल्दी पाउडर, 700 किलो धनिया पाउडर और 1900 किलो मिर्च पाउडर भी सीज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here