- Advertisement -

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

- Advertisement -
- Advertisement -

मुंबई, 12 मार्च। भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह लंबे समय से थकान, चेस्ट इन्फेक्शन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया।

आशा भोसले के निधन की पुष्टि परिवार की ओर से की गई है। उनके जाने से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

संगीत जगत को अपूरणीय क्षति

आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे महान गायिकाओं में से एक थीं। उन्होंने अपने करियर में हजारों गाने गाए और कई भाषाओं में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा।
उनके निधन पर देशभर के कलाकारों, नेताओं और प्रशंसकों ने गहरा दुख जताया है।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here