- Advertisement -

केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र में करीब साढे 24 करोड की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

- Advertisement -
- Advertisement -
NCR SANDESH / जयपुर, 25 जनवरी। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को रिवाज रिजॉर्ट में नगर निगम एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के 16.87 करोड रूपये की लागत राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 7.6 करोड की राशि से कराए जाने वाले कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को आमजन के बीच बैठकर सुना।
केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करते हुए डबल इंजन की सरकार द्वारा अलवर के चहुंमुखी विकास के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूती देने एवं बेहतर कनेक्टिविटी के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलवर में रेलवे स्टेशन के विकास के साथ-साथ नवीन बस स्टैण्ड का निर्माण प्रक्रियाधीन है, जिससे आमजन को आवागमन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शहर में नगर वन, नमो वन, मूंगस्का में ग्रीन लंग्स वाटिका विकसित की गई है। साथ ही उत्तर भारत के सबसे बडे बायोलॉजिकल पार्क का निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि अलवर में स्वच्छता के साथ-साथ वायु सुधार के लिए भी निरन्तर कार्य किए जा रहे हैं, जिसके फलस्वरूप अलवर को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश में 3 तीसरा व स्वच्छता सर्वेक्षण में 54वां स्थान प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं नगर निगम स्वच्छता के क्षेत्र में शहर को टॉप शहरों में शामिल करने के लिए अनवरत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में खेल कल्चर को विकसित करने के लिए खेल सुविधाओं के विस्तार यथा एथलेक्टिस टेªक, एस्ट्रॉट्रफ मैदान, गोरी देवी महाविद्यालय में बेडमिंटन एकेडमी एवं कॉमर्स कॉलेज में बास्केटबॉल मैदान निर्माण के कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिए नवीन कन्या महाविद्यालय के भवन की नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि अलवर शहर में पानी की समस्या के समाधान के लिए नए नलकूपों के साथ जल संरक्षण की दिशा में वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं के निर्माण पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने कहा कि विगत दो वर्षों में केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव के कुशल नेतृत्व में अलवर में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, सडक, स्वास्थ्य, स्वच्छता इत्यादि क्षेत्रों में ऐतिहासिक काम किए गए है। उन्होंने कहा कि शहर में नगर निगम एवं पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए गए विकास कार्यों से शहरवासियों की सुविधाओं में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि शहर की पेयजल समस्या के समाधान हेतु नवीन ट्यूबवैल एवं पुराने नलकूपों की गहराई बढाने से काफी हद तक शहरवासियों को राहत मिली है। वहीं भूजल स्तर में वृद्धि एवं जल संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए 8 बडे एनीकटों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने दोनों बजटों में 40 बडी सौगाते अलवर को शहर को दी है, जिनमें उत्तर भारत का सबसे बडा बायालोजिकल पार्क, साइंस पार्क, डिजिटल प्लेटेनेरियम, कन्या महाविद्यालय, पॉलोटेक्निक कन्या महाविद्यालय, शिशु चिकित्सालय का उन्नयन, अखैपुरा पुलिस थाना, शिवाजी पार्क सीएचसी जैसी अनेकों सौगातें शामिल है। बायोलोजिकल पार्क की डीपीआर तैयार हो चुकी है तथा इसमें देश-विदेश से 7 प्रजातियों के बाघ आएंगे। उन्होंने कहा कि वायु सर्वेक्षण में अलवर ने देश में तीसरा स्थान तथा स्वच्छता सर्वेक्षण में 54वां स्थान प्राप्त किया है तथा आने वाले समय में शीर्ष 10 शहरों में अलवर को लाने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। मंच संचालन दीपक पंडित ने किया।

इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास-

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा नगर निगम के एनकेप, बजट घोषणा, स्वच्छ भारत मिशन एवं नगर निगम फण्ड से 12.67 करोड रूपये की लागत से कराए गए 44 कार्यों का लोकार्पण किया, जिसमें 6 किमी डामर सडक, 4 किमी सीसी सडक, 2 किमी ग्रेवल सडक, 4.50 इंटर लॉकिंग टाइल्स कार्य, 2.50 किमी नाली निर्माण कार्य, 2 आश्रय स्थल, 1 किमी पेडेस्ट्रियन कार्य एवं 2 स्थानों पर बोरिंग कार्य, 2 टॉयलेट ब्लॉक, 6 हजार पौधारोपण इत्यादि कार्य शामिल है। इसके अलावा वेस्ट टू वण्डर थीम पर 6 कलाकृतियों का निर्माण कराया गया। इसी प्रकार सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 7.6 करोड की राशि से कराए जाने वाले 10 विभिन्न सडकों का नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया तथा 4.2 करोड की लागत राशि से कराए गए 11 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
अतिथियों ने स्थानीय लोगों साथ सुना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 130वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने स्थानीय निवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात‘ को सुना। केंद्रीय वन मंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश की प्रगति का सफर हमसे साझा करते हैं। उनके प्रेरणादायी विचार हम सभी के लिए राष्ट्र सेवा, सामाजिक समर्पण एवं सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में निरंतर ऊर्जा और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, पं. धर्मवीर शर्मा, पूर्व महापौर घनश्याम गुर्जर, संजय नरूका, इंद्रजीत सिंह, सतीश यादव, महेश निहालवानी, जितेन्द्र राठौड, जितेन्द्र सैनी सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here