- Advertisement -

अलवर में सजा होली बाजार, त्रिशूल से मिसाइल तक की अनोखी पिचकारियों की धूम, हर्बल गुलाल की डिमांड 

- Advertisement -
- Advertisement -

एनसीआर संदेश /अलवर, 28 फरवरी। होली के पर्व से पहले अलवर शहर के बाजार रंगों और उत्साह से सराबोर हो गए हैं। शहर के होप सर्कस और घंटाघर सहित प्रमुख बाजारों में होली सामग्री की दुकानें सज चुकी हैं। इस बार बाजार में बच्चों और युवाओं के लिए नई-नई डिजाइन की पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

त्रिशूल से मिसाइल तक थीम पिचकारियों की धूम

इस बार बाजार में पारंपरिक पिचकारियों के साथ-साथ थीम आधारित पिचकारियां आई हैं, जिनमें त्रिशूल, तलवार, घोटा, मिसाइल, बीन, हथोड़ी, तीनबाण धारी और बेडमिंटन डिजाइन शामिल हैं।
पिचकारियों की कीमत 20 रुपये से शुरू होकर 1000 रुपये तक पहुंच रही है। बच्चों में खासतौर पर कार्टून और स्पोर्ट्स थीम वाली पिचकारियों की मांग देखी जा रही है।

हर्बल गुलाल की बढ़ी डिमांड

बाजार में खुले गुलाल की कीमत करीब 100 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है, जबकि हर्बल गुलाल इससे महंगा बिक रहा है। दुकानदार सोनू के अनुसार इस बार लोग त्वचा को ध्यान में रखते हुए हर्बल रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
इसके अलावा सिलेंडर पैक गुलाल भी बाजार में उपलब्ध है, जिसकी कीमत लगभग 1000 रुपये प्रति 4 किलो बताई जा रही है।

मास्क और पगड़ियों का भी आकर्षण

रंगों के साथ इस बार तरह-तरह के मास्क, पगड़ी और फैंसी एक्सेसरीज भी बाजार में आई हैं। बच्चों और युवाओं में इनकी खास मांग देखी जा रही है, जिससे बाजार का माहौल और भी रंगीन हो गया है।

महंगाई के बीच उम्मीदों का बाजार

दुकानदारों का कहना है कि इस बार रंग, गुलाल और पिचकारियों के दाम पिछले साल की तुलना में कुछ बढ़े हैं। इसके बावजूद त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह बरकरार है। व्यापारी उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ेगी।

होली का उल्लास

अलवर में होली को लेकर बाजारों की रौनक यह दर्शा रही है कि शहर पूरी तरह से रंगों के इस पर्व के स्वागत के लिए तैयार है। बच्चे हों या बड़े, सभी में त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here